कालांवाली थाना प्रभारी रामफल ने बताया कि उक्त मामलें में कालांवाली पुलिस जांच कर रही है। वो नशे को लेकर आमजन को जागरूक कर इलाज करवा रहे हैं, लेकिन नशा करने वाले युवकों के मां-बाप सहयोग नहीं कर रहे और वो लोक-लाज व शर्म के चलते अपने बच्चे का इलाज करवाने से परहेज कर रहे हैं।
सिरसा के कालांवाली के हुडा सेक्टर 3 में उगी झाड़ियों में शुक्रवार को एक युवक का शव पड़ा हुआ मिला। मृतक की पहचान विकास निवासी नजदीक शनिदेव मंदिर, वार्ड नंबर 1, शहर कालांवाली के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही कालांवाली पुलिस के एएसआई सुखदर्शन सिंह और एएसआई कृष्ण ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और आगामी जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
मृतक के परिजनों ने बताया कि विकास गलत संगत में पड़कर नशा करने लगा था। उसका नशा छुड़वाने के लिए वो उसे बठिंडा पंजाब व संगरिया राजस्थान के नशामुक्ति केंद्र में भी छोड़ चुके थे, ताकि वह नशे की लत से बाहर आ सके। उन्होंने बताया कि विकास वीरवार शाम को उनकी स्टाॅल पर से चला गया था। रातभर उसका कोई पता नहीं चल पाया था। उन्हे सुबह किसी ने सूचना दी कि उनका बेटे का शव हुडा की झाड़ियों में पड़ा हुआ है। तब आकर उन्होेंने शव को संभाला। उन्होंने बताया कि मृतक विकास कपड़े की रेहड़ी लगाता था। वो चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर आता था। वह विवाहित है और उसके करीब 11 माह का एक बेटा भी है।
हुडा में उगी झाड़ियां बनी अपराध का अड्डा
कालांवाली के हुड्डा सैक्टर 3 में उगी कंटीली झाड़ियां अपराधिक अड्डा बनी हुई है। शहरवासी अनेक बार सरकार व उपमंडल प्रशासन से कंटीली झाड़ियों को कटवाने को लेकर मांग कर चुके हैं। बावजूद इसके उपमंडल प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा। बता दें कि इन कंटीली झांडियों में इससे पहले भी कई शव बरामद हो चुके हैं। साथ में हर तरह की अपराधिक गतिविधियां इन झाडियों में होती है। रोजाना अनेक युवक जहां पर आकर नशा तस्करी व नशे का सेवन करते हैं। वेश्यवृति जैसे काम भी इस जगह पर होते हैं।
विज्ञापन
कालांवाली पुलिस ने की आमजन से अपील
कालांवाली थाना प्रभारी रामफल ने बताया कि उक्त मामलें में कालांवाली पुलिस जांच कर रही है। वो नशे को लेकर आमजन को जागरूक कर इलाज करवा रहे हैं, लेकिन नशा करने वाले युवकों के मां-बाप सहयोग नहीं कर रहे और वो लोक-लाज व शर्म के चलते अपने बच्चे का इलाज करवाने से परहेज कर रहे हैं। उन्होंने आमजन से अपील की है कि कालांवाली एरिया का कोई भी व्यक्ति नशे की दलदल से बाहर आना चाहता है तो वो 88140-11617 पर संपर्क कर सकता है। पुलिस के द्वारा उस व्यक्ति का मुफ्त इलाज करवाया जाएगा। साथ में नशा बेचने वाले लोगों की भी सूचना दे सकते है। उन पर भी पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।