फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने की आत्महत्या

Mon, 03 Mar 2025 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। चतरगढ़पट्टी फाटक के पास ट्रेन के आगे कूदकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान फतेहाबाद के वार्ड 20 कबीर बस्ती हाल चत्तरगढ़पट्टी निवासी 34 वर्षीय सूरज कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन

परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस को दिए बयान में चत्तरगढ़पट्टी निवासी दीपक कुमार ने बताया कि उसके छोटे भाई सूरज कुमार ने रविवार दोपहर करीब ढाई बजे फाजिल्का रेवाड़ी ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।
सूरज अविवाहित था और पिछले कुछ समय से मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था। मामले की सूचना पाकर वह मौके पर पहुंचा। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें