फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: दोस्त के घर पर रुके युवक की छत से गिरने से गई जान

Mon, 03 Mar 2025 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। रानियां रोड स्थित गुरुद्वारा चिल्ला साहिब के नजदीक सोमवार को घर की छत से गिरने से युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर शहर थाना प्रभारी सत्यवान अपनी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया।
परिजनों के अनुसार पंजाब के गुरदासपुर हाल बेगू रोड सिरसा निवासी 24 वर्षीय जसप्रीत सिंह बीती रात्रि अपने दोस्त सुनील बाउंसर के घर जाने का कहकर निकला था। रात्रि को वह अपने दोस्त के घर पर ही रूका।
विज्ञापन

इस बारे में उसने घर पर फोन कर सुबह आने की जानकारी दी थी। सुबह करीब चार बजे राहगीर को एक मकान के नीचे जसप्रीत का शव पड़ा मिला। उसके आस-पास खून बिखरा हुआ था। उन्होंने उक्त घर का दरवाजा बजाकर घरवालों को सूचित किया। सुनील ने जसप्रीत को संभाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि जसप्रीत कमरे में खिड़की के पास सोया हुआ था, जहां से वह नीचे गिर गया। सिर में चोट लगने और खून बहने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्ज में लेकर नागरिक अस्पताल भिजवाया। यहां दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम हुआ। पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें