सिरसा। सेक्टर-19 स्थित फ्लैट में जन्माष्टमी पर स्पीकर पर हरियाणवी गाने बजाने पर विवाद हो गया। आरोप है कि तीन युवकों ने शराब के नशे में युवक पर तलवार से हमला कर दिया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
गांव बाजेकां निवासी मनफूल ने पुलिस को बताया कि वह सेक्टर-19 के फ्लैट में परिवार के साथ रहता है। 4 सितंबर की रात परिवार फ्लैट के बाहर स्पीकर पर भजन चला रहा था। रात करीब 10 बजे पड़ोसी फ्लैट में रहने वाले यश, सुनील और अक्षय पहुंचे आाैर हरियाणवी गाने बजाने की मांग करने लगे। मनफूल के मना करने पर तीनों धमकी देकर चले गए।
करीब 10 मिनट बाद वे हथियार लेकर लौटे। आरोप है कि सुनील ने स्पीकर फेंकने का प्रयास किया। इसी दौरान यश ने मनफूल के कान और अक्षय ने हाथ पर तलवार से वार किया। जांच अधिकारी एसआई अशोक कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है। संवाद