संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से धनपत सिंह सांगी स्मृति पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पात्र कलाकार 6 जनवरी तक धनपत सिंह सांगी स्मृति पुरस्कार के लिए ई-मेल या डाक के माध्यम से सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग में आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त होने वाले और अधूरे आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी राम नाथ ने बताया कि चयनित कलाकार को पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपये, प्रशस्ति पत्र व शॉल भेंट की जाएगी। उन्होंने बताया कि आवेदन 6 जनवरी 2025 तक एससीओ नंबर 200-201 सेक्टर 17-सी चंडीगढ़ या diprfieldatdartejimail.com पर ईमेल के माध्यम से विभाग को आवेदन भेजे जा सकते हैं।
-
इन नियम व शर्तों को पूरा करना होगा
- आवेदन करने वाले व्यक्ति के पास सांगियों की रचनाओं के मंच निर्देशन के लिए कम से कम 10 वर्ष का अनुभव होना जरूरी है।
- आवेदक हरियाणा का निवासी होना चाहिए।
- आवेदक ने सांगों का निर्देशन हरियाणा की संस्कृति की मर्यादा के अनुरूप किया हो।
- आवेदक की आयु 35 वर्ष से लेकर 70 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आवेदक का सांगों के मंच संचालन में प्रतिष्ठित होना भी जरूरी है।
- आवेदक को सांग की रचनाओं के आधार पर स्क्रिप्ट तैयार करने अभिनय की बारीकियों और संगीत की जानकारी होनी चाहिए।
- आवेदक द्वारा सालाना कम से कम 10 सांगों का निर्देशन एवं मंचन किया हो।
- आवेदक पर कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं होना चाहिए।
- सांग शिक्षाप्रद व सामाजिक सरोकार से जुड़े होने चाहिए।
- अनिवार्य योग्यताओं के अलावा आवेदन को अपने पूरे दल के साथ निर्धारित स्थान पर सांग महोत्सव में प्रस्तुति देनी होगी।
- इसी प्रस्तुति के आधार पर निर्णायक मंडल द्वारा पात्र सांगी का चयन किया जाएगा।
- आवेदन के लिए निर्धारित प्रोफार्मा में सभी जानकारी दर्ज कर दस्तावेजों के साथ भेजना अनिवार्य है।