शहीद भगत सिंह स्टेडियम में योग प्रोटोकॉल अभ्यास करते हुए शहरवासी।
सिरसा। शहीद भगत सिंह स्टेडियम में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयुष विभाग की ओर से योग प्रोटोकॉल अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सत्र में डीपीई और पीटीआई शिक्षकों को योगाभ्यास करवाया गया।
जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. राजकुमार ने बताया कि कॉमन योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण कार्यक्रम को जिला और ब्लॉक स्तर पर भी क्रियान्वित किया जा रहा है। इस योग अभ्यास का संचालन जिला योग समन्वयक डॉ. सुरेंद्रपाल ने किया। इस दौरान डॉ. सुरेंद्रपाल ने विभिन्न योग क्रियाएं करवाईं। इसके बाद विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया गया, जिनमें ताड़ासन, वृक्षासन, अर्ध चक्रासन आदि शामिल थे।
उन्होंने प्राणायाम सत्र में कपालभाति, नाड़ी शोधन, शीतली प्राणायाम, भ्रामरी प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास भी कराया गया। योग अभ्यासों का क्रियात्मक प्रदर्शन आयुष योग सहायिका निशा ने किया। इस अवसर पर आयुष विभाग से योग सहायक साहिल कुमार, लवकेश और सिरसा ब्लॉक में कार्यरत अन्य योग सहायक एवं योग प्रशिक्षक भी मौजूद रहे।