फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जीने का सरल और सीधा मार्ग है योग

Mon, 25 May 2026 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
योग ​शिविर में भाग लेने वाले प्र​शिणा​र्थी प्रश​स्ति पत्र के सा​थ। समिति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। पतंजलि योग समिति, भारत स्वाभिमान, युवा भारत तथा पतंजलि किसान सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को 15 दिवसीय सह योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ।
मुख्य वक्ता के रूप में श्री श्री रवि शंकर संस्थान की ओर से योग शिक्षिका दीदी सीमा नंदा व दीदी आशा स्वयंसेवक उपस्थित रहीं। उन्होंने बताया कि आज व्यक्ति तनाव, डिप्रेशन, गुस्सा और बेचैनी की जिंदगी जी रहा है। बेशक सुख सुविधा और पैसा बहुत इकट्ठा हो गया फिर भी शांत नहीं हो पा रहा है। उसके लिए केवल एक ही सरल मार्ग है कि हम अपने भूतकाल और भविष्य काल में न रहकर वर्तमान में जीने का प्रयास करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति वर्तमान में जीने का प्रयास करेगा, खुशी उसके पीछे-पीछे स्वयं आएगी और वर्तमान में जीने का इस समष्टि में केवल एक ही सरल और सीधा मार्ग है योग।
इस अवसर पर योग साधकों को जिन्होंने 9 मई से 24 मई तक निरंतर सह योग शिक्षक प्रशिक्षण में निरंतर भाग लिया था। उनको राज्य प्रभारी पतंजलि योग समिति हरियाणा चंद्रपाल योगी व जिला सिरसा समिति के पदाधिकारियों ने सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण प्रमाणपत्र प्रदान किए। शिविर के समापन अवसर पर 21 दंपतियों ने 21 हवन कुंड के माध्यम से यज्ञ का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर पुरोहित रविन्द्र कुमार आर्य शास्त्री, डॉक्टर राजकुमार निजात, मास्टर जयप्रकाश आर्य, वीरेंद्र नागपाल, हरदयाल बेरी, रमेश सेठी, विवेक शर्मा, विजय कुमार आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें