प्रतियोगिता में भाग लेते हुए छात्रा जिया। स्वयं
सिरसा। शिमला के ऑकलैंड हाउस में 25 मई को संपन्न हुई सातवीं ओपन स्केटिंग प्रतियोगिता में सिरसा की जिया ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1, एएफएस में जिया कक्षा 10वीं में पढ़ती है। उसे कोच रवीना ट्रेनिंग दे रही थीं।
कोच के मार्गदर्शन में जिया ने इस प्रतियोगिता के अंडर-14 आयु वर्ग में भाग लिया था। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस उपलब्धि पर जिया ने अपनी कोच रवीना, माता-पिता एवं विद्यालय के प्राचार्य का आभार व्यक्त किया। संवाद