फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: दो जेई को रिलीव करने पर पांच दिन से धरने पर वर्कर यूनियन

विज्ञापन
सिरसा। पदर्शन करते हुए कर्मचारी। स्वयं
विज्ञापन
सिरसा। सिटी सब डिवीजन में कार्यरत दो जेई राजेश कुमार और मदन लाल को एसडीओ सिटी रमेश कुमार ने बिना किसी शिकायत व कारण उनको सब डिवीजन से रिलीव कर दिया। इस कारण सब डिवीजन कर्मचारियों में भारी रोष है। कर्मचारियों ने रोष स्वरूप एसडीओ के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए धरना प्रदर्शन शुरू किया था, जोकि पांचवें दिन भी अनवरत जारी रहा।
विज्ञापन

इस विषय पर यूनियन पदाधिकारियों ने एसडीओ रमेश कुमार से बातचीत की तो एसडीओ यूनियन पदाधिकारियों को कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। यूनियन ने एक अक्तूबर को ही चेतावनी पत्र दे दिया था कि यदि बिना किसी विभागीय आदेश के जानबूझकर जेई को रिलीव करते हो तो यूनियन आपके खिलाफ आंदोलन करेगी।
नोटिस देने के बाद भी राजेश व मदनलाल जेई को रिलीव कर दिया, जबकि पूरे सिरसा सर्कल में भिन्न-भिन्न पदों पर बहुत से कर्मचारी टेंपरेरी ऑर्डर पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। कर्मचारियों ने कहा कि कर्मचारियों की कमी के कारण बहुत से कर्मचारी अपनी सीट या कार्य से हटकर अन्य सीटों पर अस्थायी बैठे हैं, जिससे निगम का कार्य कर्मचारियों की कमी होने के बावजूद चल रहा है।
विज्ञापन

किसी अन्य सबडिवीजन या डिवीजन के किसी और कर्मचारी को रिलीव नहीं किया गया। जब तक दोनों अधिकारियों के ऑर्डर कैंसिल नहीं होते है प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर सर्कल सचिव सतिंदर मोंगा, यूनिट सचिव सुरेश मंगल, देवीलाल बिरड़ा, यूनिट प्रधान सीताराम, श्यामलाल, सत्यदेव, कुलदीप सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें