वर्क बुक उतारते हुए टैंडर कंपनी के कर्मचारी।
- फोटो : Sirsa
सिरसा। राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को सोमवार से वर्कबुक दी जाएगी। टेंडर कंपनी ने प्रिटिंग वर्कबुक का स्टॉक राजकीय गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल मेला ग्राउंड में पहुंच दिया है। टेंडर कंपनी के कर्मचारी अब प्रत्येक स्कूल में जाकर विद्यार्थी संख्या के अनुसार इन्हें वितरित करेंगे।
निदेशालय द्वारा जिला स्तर पर छठी से आठवीं कक्षा तक के 38,195 विद्यार्थियों को वर्कबुक वितरित की जाएगी। वर्कबुक के लिए छपाई के दिए गए आर्डर से निर्धारित सीमा से करीब डेढ़ माह बाद स्कूलों को मिली हैं। किताबों का स्टॉक राजकीय गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल मेला ग्राउंड में पहुंच चुका है। सोमवार से टेंडर कर्मचारी खंड के प्रत्येक स्कूल में जाकर वर्कबुक का आवंटन करेंगे। इसके बाद स्कूल मुखिया इसे विद्यार्थियों में वितरित करेंगे। बता दें कि सितंबर में निदेशालय के आदेशों पर जिला स्तर पर छठी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए वर्कबुक की छपाई के लिए टेंडर आमंत्रित किए थे। नवंबर में इनकी छपाई करवा विद्यार्थियों को दिया जाना था। लेकिन छपाई प्रक्रिया में देरी होने के चलते अब एक माह बाद वर्कबुक का आवंटन विद्यार्थियों में किया जाएगा।
टेंडर कंपनी द्वारा वर्कबुक की छपाई कर जिला स्तर पर पहुंचाया जा चुका है। जल्द ही इनके आवंटन की प्रक्रिया शुरू होगी।
-आत्म प्रकाश, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, सिरसा।