फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पानी निकासी के लिए नाली बनाने का काम शुरू, अनशन-धरना समाप्त

विज्ञापन
 भूख हड्ताल पर बैठे श्योराण को दुध पिलाकर अनशन तुड़वाते हुए सरपंच रूपेश बैनीवाल।
विज्ञापन
चोपटा। गांव कुम्हारिया में पानी की निकासी न होने के कारण अनशन पर बैठे ग्रामीणों की समस्या का करीब 20 घंटे बाद समाधान हो गया। शनिवार को सरपंच रुपेश बैनीवाल ने नाली का निर्माण शुरू करवा दिया और जगदीश श्योराण को दूध पिलाकर अनशन तुड़वाया।
विज्ञापन




ग्रामीण जगदीश श्योराण ने समस्या समाधान नहीं होने तक भूख हड़ताल शुरू कर दी थी। उनके साथ धरने पर बैठे ग्रामीण राजवीर, जगदीश, बिल्लू ने बताया कि उनके घरों के पानी की निकासी गली का लेवल सही नहीं होने के कारण निकासी नहीं हो रही है। इससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है उनके घरों में सीलन से मकान गिरने का भी खतरा पैदा हो गया है।

उन्होंने बताया था कि इस समस्या के समाधान के लिए ग्राम पंचायत के सरपंच और बीडीपीओ नाथूसरी चौपटा को भी अवगत करवाया गया है, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। अब बारिश का मौसम आते ही गली में पानी निकासी की समस्या और गंभीर हो गई है। जगदीश श्योराण ने बताया कि अब पानी निकासी की समस्या का समाधान शुरू हो गया है इसलिए उन्होंने भूख हड़ताल खत्म कर दी है । इनके साथ ही ग्रामीण प्रताप सिंह, भगतराम, ओमप्रकाश सहित कई ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया हैं।
विज्ञापन


-



उच्चाधिकारियों से बातचीत करके गली में पानी निकासी के लिए नाली का निर्माण शुरू कर दिया गया है। अब सही ढंग से पानी की निकासी हो सकेगी। वार्डवासी जगदीश श्योराण की मांग पूरी हो गई है ऐसे में उन्होंने अनशन समाप्त कर दिया है।
विज्ञापन



- रूपेश बैनीवाल, सरपंच, ग्राम पंचायत कुम्हारिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें