छात्राओं की फिजिकल काउंसलिंग करता कॉलेज स्टाफ।छात्राओं की फिजिकल काउंसलिंग करता कॉलेज स्टाफ।छात
सिरसा। राजकीय महिला महाविद्यालय सिरसा में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए स्नातक व स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। विशेष रूप से एम.कॉम में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है।
महाविद्यालय प्रशासन ने बताया कि स्नातक कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया अंतिम दौर में है और अधिकांश पाठ्यक्रमों में सीटें लगभग भर चुकी हैं। कुछ ही पाठ्यक्रमों में सीमित सीटें शेष हैं। प्राचार्य डॉ सज्जन सेलवाल ने बताया कि महाविद्यालय का वातावरण पूर्णत: शैक्षणिक, सुरक्षित व छात्रा-केंद्रित है। यहां अनुभवी प्राध्यापकों की टीम द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाती है।
महाविद्यालय की जनसंपर्क अधिकारी प्रोफेसर मोनिका ने बताया कि स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में विशेष रूप से एम.कॉम में प्रवेश प्रक्रिया 19 जुलाई 2025 से आरंभ हो गई है। इच्छुक छात्राएं उच्चतर शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। शिवानी छाबड़ा नोडल अधिकारी ने बताया कि यूजी कक्षाओं में प्रवेश की अंतिम तिथि 24 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है। इसके बाद प्रवेश लेने पर प्रति दिन 100 का विलंब शुल्क देय होगा। ऐसे में सभी पात्र छात्राओं एवं उनके अभिभावकों से अनुरोध है कि वे प्रवेश प्रक्रिया समय रहते पूरी करें।