फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: स्टॉर्म वाटर प्रोजेक्ट के कारण रोड़ी बाजार में काम ठप, व्यापारियों का प्रदर्शन

Mon, 22 Jun 2026 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
रोड़ी बाजार के व्यापारी प्रदर्शन करते हुए। 
विज्ञापन
सिरसा। सिरसा का दिल कहे जाने वाले रोड़ी बाजार से लेकर जगदेव सिंह चौक तक का व्यापार इन दिनों स्टॉर्म वाटर प्रोजेक्ट की सुस्त रफ्तार के कारण चौपट हो गया है। आर्थिक मंदी से जूझ रहे व्यापारी इस प्रोजेक्ट के कारण काम ठप होने से परेशान हैं। हालात यह हैं कि दुकानदारों के लिए रोज का खर्च निकालना भी दूभर हो गया है। सोमवार शाम को बाजार के व्यापारियों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष हीरालाल शर्मा एवं शहरी प्रधान कीर्ति गर्ग की अगुवाई में प्रदर्शनकारी व्यापारियों ने बताया कि प्रशासन ने आश्वासन दिया था कि सुभाष चौक से लेकर शहीद भगत सिंह चौक तक दिन-रात काम करके दो सप्ताह के भीतर इस प्रोजेक्ट को पूरा कर लिया जाएगा। निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी काम अधर में लटका है।
व्यापारियों का आरोप है कि पिछले 5 दिनों से ठेकेदार ने काम पूरी तरह से बंद कर रखा है। शहरी प्रधान कीर्ति गर्ग ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अधिकारियों ने तुरंत इस मामले में संज्ञान लेकर सड़क को दुरुस्त नहीं कराया तो सभी व्यापारी मजबूरन दुकानें बंद कर उनकी चाबियां प्रशासन को सौंप देंगे।
विज्ञापन

बाजार के बीच खोदे गए गहरे गड्ढे दे रहे हादसों को न्योता
दुकानदारों ने बताया कि प्रोजेक्ट के नाम पर सड़क के बीचों-बीच दो बड़े-बड़े गड्ढे खोदकर लावारिस छोड़ दिए गए हैं। इन खुले गड्ढों में आए दिन बेसहारा पशु और बच्चे गिर रहे हैं। व्यापारियों ने तीखा तंज कसते हुए कहा कि शायद प्रशासन को किसी बड़े हादसे का इंतजार है। मानसून सिर पर है ऐसे में अगर यह काम जल्द पूरा नहीं हुआ तो बारिश के दिनों में दुकानों के भीतर पानी घुसने से व्यापारियों को लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा।
चेयरमैन ने दिया मंगलवार को निरीक्षण का आश्वासन
दुकानदारों के प्रदर्शन की सूचना पर नगर परिषद के चेयरमैन शांति स्वरूप भट्टी ने फोन पर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष हीरालाल शर्मा से संपर्क साधा। चेयरमैन ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि वे इस समस्या को लेकर गंभीर हैं और स्थिति का जायजा लेने के लिए मंगलवार को स्वयं रोड़ी बाजार का मौका निरीक्षण करेंगे और ठेकेदार को काम में तेजी लाने के निर्देश देंगे।
इस मौके पर जयप्रकाश भोलुसरिया, अशोक कुमार सोनी, मोहनलाल अरोड़ा, पंकज शर्मा, सुमित जैन, आकाश मुंजाल, ओमप्रकाश लूना, अमर जैन, प्रकाश जैन, नरेश कक्कड़, बसंत जैन, प्रवीन गोयल, अमित गोयल, संजय, पुरषोत्तम गर्ग, प्रेम सैनी, दिनेश तनेजा, विक्की आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें