बिज्जुवाली गांव में पाइप लाइन के कार्य का शुभारंभ कराते सरपंच। संवाद
डबवाली। डबवाली ब्लॉक के गांव बिज्जुवाली में ग्राम पंचायत द्वारा रामलीला मैदान से कालुआना रोड तक गली निर्माण कार्य की मंजूरी मिल गई है, साथ ही पेयजल लाइन बिछाने का कार्य भी आरंभ किया गया है। गांव के सरपंच सुरेंद्र सुथार ने ग्रामीणों के साथ मिलकर इस निर्माण कार्य की नींव रखी और इसे शुरू करवाया। सरपंच सुरेंद्र सुथार ने बताया कि यह निर्माण कार्य कई वर्षों से लंबित था, क्योंकि गली खस्ताहाल हो चुकी थी और गांव में पानी की भारी कमी भी थी।
सरपंच ने आगे कहा कि पहले पेयजल लाइन बिछाई जाएगी, ताकि गांववासियों को पानी की समस्या से निजात मिल सके। इसके बाद इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण किया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को बेहतर सड़क सुविधा मिल सकेगी और दोनों समस्याओं का समाधान हो सकेगा। इस अवसर पर पंचायत सदस्य संदीप, अमर सिंह वर्मा, मदन लाल, कालू राम, भगवाना राम ढाल, रामकुमार ढाल, रमेश कुमार माैजूद रहे।