फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के ठेके के विरोध में महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Fri, 05 May 2017 12:17 AM IST
amarujala/Sirsa
विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रसेन कॉलोनी में खुले शराब के ठेके के विरोध में कॉलोनी की महिलाओं ने प्रदर्शन किया। अग्रसेन कॉलोनीवासी सरला देवी, शारदा देवी, सुमन रानी, निशा, शीला देवी, ऊषा रानी, सुदेश कुमारी, कमला देवी, किरण रानी, संतोष रानी, अमिता रानी, कमलेश देवी आदि ने बुधवार शाम को कॉलोनी में शराब ठेका का समक्ष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना है कि बीते दिवस उन्होंने जाम लगाया था। मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने उन्हें आश्वासन दिया था कि बुधवार को उन्हें उपायुक्त से मिलवाकर इस समस्या का समाधान करवाएंगे लेकिन आज न ही तो तहसीलदार मिले और न ही उपायुक्त।
विज्ञापन

महिलाओं का कहना है कि वे कॉलोनी में किसी भी कीमत पर शराब नहीं बिकने देंगी। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि उनकी समस्या का समाधान नही हुआ तो वे पुन: जाम लगा देंगी जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। इस मामले में विभिन्न कॉलोनियों के लोगों की वीरवार रात को बैठक निर्धारित की गई है जिसमें आंदोलन की आगामी रणनीति तय की जाएगी। बता दें कि कॉलोनी में शराब को ठेका खोले जाने के विरोध में आसपास के लोग पिछले चार दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे पूर्व कंगनपुर रोड खोले गए शराब के ठेके के विरोध में लोगों ने प्रदर्शन किए थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें