फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: महिला पुलिसकर्मियों ने ड्यूटी के साथ-साथ दिखाई ममता

Sun, 27 Jul 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
ओढां के गांव पन्नीवाला मोटा में ​स्थित तकनीकी संस्थान में सीईटी के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने
विज्ञापन
ओढां। सीईटी को बेहतर ढंग से संपन्न करवाने के लिए पुलिस विभाग ने भी पूरी तरह से मोर्चा संभाले रखा। ओढां खंड के गांव पन्नीवाला मोटा में स्थित चौ. देवीलाल स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में बने परीक्षा केंद्र पर 2 महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी के प्रति कर्तव्यनिष्ठा एवं मां की ममता एक साथ देखकर डबवाली की एसपी निकिता खट्टर दोनों पुलिसकर्मियों की सराहना करती नजर आईं।
विज्ञापन

दरअसल एक महिला परीक्षार्थी अपने एक मासूम बच्चे को गोद में लेकर परीक्षा देने के लिए आई थी। लेकिन नियमों के मुताबिक परीक्षा केंद्र में बच्चे के साथ अनिवार्य न होने के चलते उक्त परीक्षार्थी को परेशानी दरपेश आ रही थी। जिसके बाद वहां ड्यूटी पर तैनात डबवाली एसपी ऑफिस में कार्यरत एएसआई सरिता व उर्मिला ने मासूम बच्चे को अपनी गोद में ले लिया और परीक्षार्थी महिला से कहा कि वह अब निश्चिंत हो कर परीक्षा दे आए।
इसी दौरान पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर व्यवस्था जांचने के लिए वहां पहुंचीं। एसपी ने जब महिला पुलिसकर्मियों को बच्चे को संभालते देखा तो उन्हें इस बारे में पता चला। जिसके बाद एसपी ने दोनों महिला पुलिसकर्मियों की सराहना करते हुए वेलडन कहा। वहीं पास खड़े डीएसपी व ओढां थाना प्रभारी ब्रह्मप्रकाश सहित अन्य पुलिसकर्मी भी महिला पुलिसकर्मियों की ममता देखकर सराहना करते नजर आए। वहीं परीक्षा देकर वापस लौटी महिला परीक्षार्थी ने दोनों महिला पुलिसकर्मियों का तहेदिल से आभार व्यक्त किया। केंद्र में मौजूद परीक्षार्थियों ने भी पुलिसकर्मियों के जज्बे की खूब प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें