फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा शासन में महिलाएं हुईं सशक्त : डॉ. अशोक तंवर

Wed, 06 Mar 2024 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानियां। खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय रानियां में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान डॉ. अशोक तंवर व अन्य भाजपा पदाधिकारी लखपति दीदी सम्मेलन के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के उद्बोधन को सुना। कार्यक्रम में बीजेपी पदाधिकारियों के साथ स्वयं सहायता समूह और नमो ड्रोन दीदी कार्यक्रम से काफी संख्या में महिलाएं शामिल हुई।
विज्ञापन

पूर्व सांसद एवं भाजपा नेता डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि भाजपा शासनकाल में महिला सशक्तीकरण की दिशा में उठाए गए महत्वपूर्ण कदमों से महिलाएं पूरी तरह से आत्मनिर्भर बनी हैं। बीजेपी सरकार के लखपति दीदी कार्यक्रम से महिलाएं, गांव, घर और देश खुशहाल हुआ है। जहां पहले महिलाएं चूल्हे चौके तक ही सीमित थी, वहीं आज महिलाएं देश के विकास में अपना भरपूर योगदान दे रही हैं। उनकी उपयोगिता से आज देश का 140 करोड़ लोगों का परिवार जुड़ा है।
उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में महिलाओं को उन्नत बनाने के उद्देश्य से महिलाओं को नमो ड्रोन दीदी कार्यक्रम में उन्हें प्रशिक्षण देकर विकास की पगडंडियों पर दौड़ाया जा रहा है। वहीं वे सेना, औद्योगिक क्षेत्र, अंतरिक्ष कार्यक्रमों में भी महत्ती भूमिका निभा रही हैं। डॉ. अशोक तंवर ने केंद्र व प्रदेश की सरकारों के कार्यक्रमों के तहत आमजन का भरोसा भाजपा के प्रति बढ़ा है और इसी भरोसे के तहत लोकसभा चुनावों में भाजपा 400 से अधिक सीटें जीतकर एक बार फिर से देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को साकार करेगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष बलवान जांगड़ा ने संबोधित करते हुए कहा कि आज केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से अनेक लाभकारी कार्यक्रम आरंभ किए गए हैं जिससे महिलाएं सशक्त हुई हैं। युवतियों के लिए अनेक शिक्षण संस्थाएं आरंभ की गई हैं। प्रदेश सरकार ने स्वयं सहायता समूह का बजट बढ़ाकर रोजगार की दिशा में बढ़ाने का काम किया है। इस अवसर पर रानियां मंडल के अध्यक्ष निर्मल बसरा, मुख्य वक्ता मीरा देवी व नमो ड्रोन दीदी कार्यक्रम की संयोजक विमला सींवर ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान जिला मीडिया प्रभारी अमित सोनी, ललित पोपली, पूर्णचंद सैन, सुरेश सिंगला, पुष्पेंद्र सिंह, ठाकुर भागवत सिंह, परमवीर सिंह करनौली, कालू चेयरमैन फतेहाबाद, संजय गोदारा, रणमाल बालासर, अमरजीत चानी, भारतभूषण शर्मा, विशाल छाबड़ा, कमल, दर्पण सामा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें