फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने हाथ देकर रुकवाया ट्रक, लूट लिए नकदी व मोबाइल, आरोपी महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। देर रात को सड़क पर खड़ी अकेली महिला को देख ट्रक रोकना ड्राइवर के लिए उस समय मुसीबत बन गया, जब पास ही झाड़ियों में छिपे दो युवकों ने उस पर डंडों से हमला कर नकदी, मोबाइल व जरूरी कागजात लूट लिए। घायल ट्रक ड्राइवर ने डबवाली शहर पुलिस थाने में इस बारे में शिकायत दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मुराद खान पुत्र गुलू खान निवासी डेलवा बस्ती, वार्ड 20 लुणकरनसर, जिला बीकानेर ने बताया कि वह ट्रक पर ड्राइवरी का काम करता है। वह 24 जनवरी को गाड़ी में कोयला लोड करके गुजरात से मोड मंडी पंजाब के लिए चला था। शनिवार रात को करीब 1 बजे वह मंडी डबवाली से करीब 1 किलोमीटर पीछे था तो उसे सड़क पर खड़ी एक औरत ने हाथ दिखाया। इस पर उसने ट्रक को रोक लिया। जैसे ही वह नीचे उतरा तो दो लड़के एकदम से झाड़ियों से निकलकर आए। उनमें से एक लड़के के हाथ में डंडा था व दूसरे के हाथ में स्टील की पाइप थी। दोनों लड़कों ने आते ही उसके पैरों व कमर पर चोट मारी। जिससे वह नीचे गिर गया। एक लड़के ने स्टील की पाइप से उसके सिर में वार किया। जिससे उसका सिर फट गया और खून बहने लगा। इसके बाद दोनों युवकों ने उसके हाथ पकड़ लिए। इसके बाद उक्त महिला ने उसका पर्स जिसके अंदर 5000 रुपये व एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, पहचान पत्र व अन्य कागजात तथा मोबाइल फोन छीन लिया। वारदात के बाद वह वहां से किसी तरह डबवाली के अस्पताल में पहुंचा। जहां उसे इलाज के लिए भर्ती किया गया। उपचार के बाद डॉक्टरों ने ड्राइवर को रेफर कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक संदीप कुमार कर रहे हैं।
शहर डबवाली थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक ड्राइवर से हुई लूटपाट व मोबाइल छीना झपटी की वारदात को सुलझाते हुए एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है। डबवाली थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर ओमप्रकाश ने बताया कि गिरफ्तार की गई महिला की पहचान रजनी वार्ड 7 इंदिरा नगर डबवाली के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि उसके दो अन्य साथियों की पहचान कर ली गई है जिन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार की गई महिला की निशानदेही पर छीना गया मोबाइल व एक हजार रुपये भी बरामद कर लिए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार की गई महिला से पूछताछ करने पर उसने दो अन्य वारदात करना भी स्वीकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें