सिरसा। युवती से दुष्कर्म करने व उसका अश्लील वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सरदूलगढ़ का रहने वाला था।
शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि करीब दो साल पहले उसकी फोन पर सरदूलगढ़ निवासी संदीप से दोस्ती हुई थी। बाद में वह युवक उसे एक होटल में ले गया जहां उसकी मर्जी के खिलाफ उसके साथ गलत काम किया। उसने उसका अश्लील वीडियो बना लिया और फोटो ली। इसके बाद उसने युवक से मिलना छोड़ दिया। उसके उपरांत आरोपी पिस्तौल लेकर घर पर आया और परिजनों को कहा कि वह उससे बात करवाएं नहीं तो पूरे परिवार को गोली मार दूंगा। युवती ने आरोप लगाया कि उक्त लड़का उसका पीछा भी करता था। इस संबंध में शहर थाना सिरसा पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।