फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू कलह के चलते युवक ने पेट्रोल छिड़क लगाई आग, मौत

विज्ञापन
हरदेव। फाइल फोटो - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
डबवाली (सिरसा)। हिसार के आजाद नगर निवासी युवक हरदेव ने घरेलू कलह में अपने शरीर के ऊपर पेट्रोल छिड़कर लाइटर से आग लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। युवक को बचाने की कोशिश के दौरान एक पुलिसकर्मी का हाथ झुलस गया। इस मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन

हिसार के आजाद नगर निवासी हरदेव की शादी गांव डबवाली में हुई थी। मंगलवार को हरदेव अपने 12 वर्षीय बेटे के साथ कार से डबवाली गांव में ससुराल की तरफ रवाना हुआ। पति-पत्नी में पिछले काफी समय से मनमुटाव चल रहा था। मनमुटाव के चलते ही मायके पक्ष के लोग उसकी पत्नी को लेकर डबबाली आए थे। बताया जा रहा है कि हरदेव ने हिसार से चलते समय रास्ते में शराब पी और बीच रास्ते में पेट्रोल पंप से पेट्रोल खरीदा। इसके बाद बेटे सहित वह अपने ससुराल के घर के गेट पर पहुंचा। आरोप है कि देर रात उसने अपने ससुराल पक्ष के लोगों के गालीगलौज करना शुरू कर दिया।
इस पर हरदेव के ससुरालियों ने डायल-112 नंबर पर सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि हरदेव ने अपने शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर लाइटर से आग लगा ली है। पुलिस ने युवक को भरसक बचाने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस कर्मी के हाथ व वर्दी भी जल गए। इस दौरान पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां युवक की गंभीर अवस्था को देखते हुए सिरसा नागरिक अस्पताल में रेफर किया गया। अग्रोहा में प्राथमिक उपचार के बाद उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बुधवार को उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

-----------
वर्जन
चौकी प्रभारी कमल ने बताया कि मृतक के भाई प्रदीप सिंह के बयानों के आधार पर छह लोगों पर मामला दर्ज कर लिया गया है, जिसमें मृतक के सास- ससुर, दो साले, मृतक का साढू व साली पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें