फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मंदिर संचालक पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप

Tue, 09 Jan 2024 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
श्री श्याम बगीची मंदिर में विवाद के दौरान मौजूद भीड़ ।
विज्ञापन
सिरसा। अनाजमंडी स्थित श्री श्याम बगीचे में बने मंदिर में एक महिला ने मंदिर का संचालन करने वाले मंदिर कमेटी के सदस्य पर रात को फोन पर बातचीत करने सहित कई गंभीर आरोप लगा दिए। वहीं मंदिर की दो सेविकाओं और संचालन करने वाले की पत्नी ने कई लोगों पर धमकाने के आरोप लगाए। घटना की जानकारी मिलने पर भाजपा नेता गोबिंद कांडा अन्य कमेटी सदस्यों के साथ पहुंचे। करीबन दो घंटे तक मंदिर के अंदर हाईप्रोफाइल ड्रामा चला। आखिरकार मंदिर के पीछे बने कक्ष में लंबी बैठक के बाद दोनों पक्षों में समझौता हुआ। आखिर में भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने महिलाओं से कहा कि आपका मंदिर है और आप इसकी देखरेख करें।
विज्ञापन


ये है मामला
श्याम बगीचे में मंदिर में कब्जे को लेकर देर शाम हंगामा हो गया। मंदिर के संचालक करने वाले कमेटी के सदस्य पवन गर्ग पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए और जेजे कॉलोनी पुलिस चौकी में शिकायत दे दी। वहीं पवन गर्ग की पत्नी तमन्ना ने आरोप लगाए कि उनके घर के बाहर मंगलवार को 15 से 20 लोगों ने आकर धमकी दी और हंगामा किया। दिन भर चले चौकी-थाने के नाटक के बाद शाम को आठ बजे मंदिर में पूजा व भजन कीर्तन चल रहा था। इस दौरान महिला व समिति के 15 पदाधिकारी अचानक पहुंच गए और माहौल बिगड़ गया। दस से पंद्रह मिनट बाद ही विधायक गोपाल कांडा के भाई भाजपा नेता गोबिंद कांडा भी मौके पर पहुंच गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पहले ही पुलिस को सूचित किया जा चुका था। ऐसे में शहर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार और जेजे पुलिस चौकी इंचार्ज भी दलबल के साथ पहुंच गए और भीड़ को नियंत्रित किया।

डेढ़ घंटे तक चली पंचायत
मंदिर के पीछे बने कमरे में गोबिंद कांडा व पदाधिकारियों के बीच डेढ़ तक बैठक चली। इस दौरान आरोप लगाने वाली महिलाओं को बुलाया गया और सभी को आमने सामने बैठाकर बातचीत की गई। महिलाओं ने सारी स्थिति से कमेटी सदस्यों को अवगत करवाया। वहीं मंदिर का संचालन करने वाले पवन गर्ग ने आरोप लगाने वाली महिला से राखी बंधवाकर मामले को शांत किया। बैठक के दौरान 200 से ज्यादा लोग मंदिर परिसर में जमे रहे और कब्जे से लेकर विभिन्न तरह की बातों का दौर चलता रहा। जब समझौते की सूचना मिली तो सभी लोग अपने अपने घरों को चल दिए।
विज्ञापन

भारी पुलिस बल को देखकर डर का बना रहा माहौल
श्री श्याम बगीची मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए आने वालों में उस समय डर का माहौल पैदा हो गया। जब भारी पुलिस बल अचानक मंदिर परिसर में पहुंच गया। दो पुलिस पीसीआर और राइडर व महिला पुलिस कर्मी मंदिर परिसर में पहुंचे। पुरुषों और महिलाओं को अलग अलग कर दिया। जिसके बाद महिलाओं में डर का माहौल बना रहा। हालांकि दोनों पक्षों के बयानों को पुलिस ने गंभीरता से सुना।



मंदिर में आपसी विवाद हो गया था। दोनों पक्षों के साथ बैठकर बातचीत हुई है और समझौता करवा दिया गया है। मंदिर पहले की तरह ही चलेगा। कब्जे करने जैसी कोई बात नहीं थी। समिति के सदस्यों के आपसी मतभेद थे। शहर में भाईचारा बना रहे, यही हमारे प्रयास है।
विज्ञापन

गोबिंद कांडा, भाजपा नेता।

समिति का आपसी विवाद था और आपस में समझौता हो गया है। समिति ने चार सदस्य कमेटी का गठन किया है। जो मामले का समाधान करेगी।
प्रदीप कुमार, शहर थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें