कालांवाली में घटना के बाद मौके पर एकत्रित लोग और पुलिस।
सिरसा/कालांवाली। कालांवाली के दादू रोड पर एक मेडिकल स्टोर संचालक के साथ महिला और उसके दो साथियों ने मिलकर 14 हजार रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया। पैसे लूटने के बाद महिला और दोनों युवक अलग अलग दिशा में भाग गए। वहीं, युवक ने सारी घटना की जानकारी पुलिस को दी।
लूट की सूचना मिलने के बाद कालांवाली थाना प्रभारी सुनील कुमार, सीआईए प्रभारी सुरेश कुमार, चोकी प्रभारी तारा चंद सहित पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी लेकर एरिया में वीटी करवाई गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में जस्स मेडिकल एजेंसी संचालक जसदीप सिंह बताया कि वह शुक्रवार को अपनी दुकान पर बैठा काम कर रहा था। इस दौरान एक महिला मेडिकल पर आई और उससे जाड़ दर्द की दवाई मांगने लगी। जैसे ही वह महिला के मांगने पर जाड़ दर्द की दवा निकालने लगा। तभी दो युवकों ने आकर मेडिकल स्टोर का अंदर से गेट बंद लिया।
तब वह बाहर भागने का प्रयास करने लगा तो उन्होंने उसका मुंह बंद कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए रुपये निकालकर देने की मांग की। वे उससे करीब 14 हजार रुपये की नकदी और मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। भागते हुए महिला डाॅ. अबोहर वाली गली से होकर भाग गई और जबकि दोनों युवक भारती स्कूल वाली गली से होकर भाग गए।
दो अलग-अलग सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिए तीनों आरोपी
पुलिस ने आसपास के एरिया की सीसीटीवी फुटेज जांची तो एक सीसीटीवी फुटेज में सामने आया कि घटना से पहले एक महिला और दो युवक सड़क पर जा रहे है। जबकि दूसरी फुटेज घटना को अंजाम देने के बाद की है। इसमें दो युवक भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। कालांवाली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है। जांच अधिकारी सुनील सोढ़ी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही कालांवाली पुलिस टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गई थी। गठित पुलिस टीमें लगातार मामलें की छानबीन कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।