फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिलिवरी के बाद महिला की मौत, परिजनों के आरोप स्टाफ नर्स वाट्सअप पर बिजी थी

विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को जनता अस्पताल में सिविल अस्पताल की शिफ्ट हुई गायनी में डिलिवरी के बाद एक महिला की मौत हो गई। मृतक महिला का नाम गगनदीप है और उसकी उम्र 25 साल है। महिला रानियां के गांव ढाणीराम सिंह पुरा की रहने वाली है। परिजनों का आरोप है कि महिला की मौत स्टाफ की लापरवाही के कारण हुई है। क्योंकि डिलीवरी के बाद दर्द असहनीय था, लेकिन स्टाफ ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

मृतक महिला के पति बलविंदर सिंह ने बताया कि उसकी गर्भवती पत्नी को मंगलवार को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया था। गगनदीप के दोपहर दो बजे नार्मल डिलिवरी में बेटी हुई और डिलीवरी के बाद दर्द बढ़ गया। करीब पांच बजे वह नर्स को बुलाने गया तो नर्स ने कहा कि बच्चे लेने इतने आसान नहीं, दर्द तो होगा ही। आरोप है कि नर्स व्हाट्एप पर व्यस्त थी। लेकिन दर्द बढ़ता गया तो करीब छह बजे उसकी पत्नी ने दर्द से कहारते हुए दम तोड़ दिया। महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने मौके पर जाकर परिजनों को शांत करवाया। पति का आरोप है कि कोरोना संक्रमण के चलते प्रशासन ने सावधानी बरतने के आदेश दिए हैं। लेकिन प्रसूति वार्ड में आठ महिलाओं को रखा हुआ है। पति का आरोप है कि प्रसूति वार्ड की ओर गया तो गेट पर खड़े पुलिस कर्मचारी ने थप्पड़ जड़ दिए। परिजनों का आरोप है कि महिला की मौत स्टॉफ की लापरवाही के कारण हुई है।
विज्ञापन

महिला की मौत हुई है, परिजनों का इंतजार किया जा रहा है। महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा, उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- सुखबीर सिंह, एसएचओ, सिटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें