फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मीना बाजार में पर्स से रुपये चुराते हुए सीसीटीवी में कैद हुई महिला

Tue, 05 Mar 2024 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। शहर के मीना बाजार में खरीदारी करने गई एक महिला के पर्स से अज्ञात महिला ने 23 हजार रुपये चुरा लिए। चोरी की ये वारदात बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में पीड़ित महिला के पीछे सटकर एक महिला चलती दिखाई दे रही है। इसके बाद उक्त महिला पर्स निकालने के बाद वापस मुड़कर चली जाती है।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में वारदात को अंजाम देने वाली उक्त महिला का चेहरा साफ दिखाई दे रहा है। शहर थाना सिरसा पुलिस ने पीड़ित महिला का बयान दर्ज करके एफआईआर दर्ज की है। जानकारी के अनुसार सिरसा के गांव नेजाडेला कलां निवासी परमजीत कौर पत्नी मिलखराज सोमवार को अपने पति के साथ खरीदारी के लिए मीना बाजार आई थी। परमजीत कौर का कहना है कि वह कॉस्मेटिक की स्टाल के पास सामान खरीद रही थी। दुकानदार को पैसे देने के लिए जब वह अपने पर्स में से नकदी निकालने लगी तो पर्स खाली मिला। पर्स में 23 हजार रुपये थे। परमजीत कौर का कहना है कि उसके पर्स में पीछे से ब्लेड का कट लगा हुआ था। इसके बाद उसे शक हुआ कि बाजार में उसके पीछे आ रही महिला ने ही उसके पर्स से रुपये निकाले हैं।




रुपये निकालतेे ही पीछे मुडक़र फरार हो गई महिला
परमजीत कौर का कहना है कि उसके पति मिलखराज ने मीन बाजार मेें दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो उसमें रुपये चुराने वाली महिला कैद मिली। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि उक्त महिला परमजीत कौर के पीछे सटकर चल रही है। जैसे ही उक्त महिला पर्स से रुपये निकालती है तो वापस पीछे मुड़कर चली जाती है। फुटेज में पर्स से रुपये निकालने वाली महिला का चेहरा साफ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन





जल्द कर लेंगे गिरफ्तार

जांच अधिकारी सुनील कुमार का कहना है कि परमजीत कौर की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी में चोरी की वारदात कैद है। जिस महिला ने वारदात को अंजाम दिया है जल्द ही उसका पता लगा लिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि जनता इस महिला की पहचान कर 8814011607 पर सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम व पता गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें