फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 13.30 ग्राम हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार

Sat, 15 Feb 2025 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
रोड़ी। स्टेट नारकोटिक्स सेल की टीम गश्त के दौरान 13.30 ग्राम हेरोइन सहित महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुखपाल कौर निवासी गांव पक्का शहीदां के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस टीम रोड़ी से फग्गु कमाल होते हुए गांव कुरंगावाली की ओर जा रही थी। जैसे ही टीम कुरंगावाली बस स्टैंड के पास चौक पर पहुंची तो कुरंगावाली की तरफ से एक महिला आती दिखाई दी। पुलिस की गाड़ी को सामने देखकर महिला घबरा गई और पीछे मुड़कर जाने लगी। टीम ने उसे रोक कर वापस जाने का कारण पूछा तो महिला संतोषजनक जवाब नहीं दे पाई। शक के आधार पर तलाशी ली गई तो उससे 13.30 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। रोड़ी थाना में आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें