मास्क देते हुए एसएचओ बहादुर सिंह।
- फोटो : Sirsa
अनलॉक फेस 2 के बाद मिली छूट के चलते बाजार में अधिकतर लोग मास्क के बिना दिखाई देते हैं। ऐसे में लोगों को कोरोना संक्रमण के प्रभाव में आने से रोकने के लिए प्रशासन भी कड़ा रुख अपनाए हुए है। बाजार में गश्त के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने मास्क के बिना 40 लोगों के चालान काटे। एसडीएम जयवीर यादव द्वारा बाजार में गश्त करते समय पुलिस को हिदायत दी जा रही है कि मास्क बिना दिखाई देने वाले लोगों से सख्ती से पेश आए।
ट्रैफिक पुलिस सरदार भगत सिंह चौक पर जांच के दौरान बिना मास्क लोगों के करीब 40 चालान काटे। एसएचओ बहादुर सिंह ने मास्क न होने के चलते एक बाइक सवार को रोका व मास्क न होने का कारण पूछा। युवक ने बताया कि वह मार्केट में उसका घर है, बाजार में किसी काम से जा रहा था तो मास्क नहीं पहना। एसएचओ ने युवक को पहले मास्क दिया और फिर चालान काटकर थमा दिया। एसएचओ ने कहा कि संक्रमण से बचाव जरूरी के मास्क जरूरी है व चालान इसलिए काटा है ताकि आगे घर से निकलते समय मास्क पहनना ज्याद रहे। इसी दौरान एसडीएम गश्त करते हुए वहां पहुंचे और एसएचओ से मास्क न लगाने वालों के खिलाफ कड़ा संज्ञान लेने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि अगर बाजार में कोई भी बिना मास्क के नजर आए तो उसका चालान काटो।
प्रशासन और पुलिस ने स्पा सेंटरों का किया दौरा
बाजारों में गाड़ियों और बाइक सवारों का चालान काटने के बाद एसडीएम जयवीर यादव, डीएसपी आर्यन चौधरी, यातायात एसएचओ बहादुर सिंह और महिला थाना की टीम शहर में बने सभी स्पा सेंटरों पर जाकर जांच की। इस दौरान शहर के करीब पांच से स्पा सेंटरों में जाकर पुलिस और प्रशासन ने जांच की। जानकारी के अनुसार पुलिस कर्मचारियों ने स्पा संचालकों की जांच की और देखा कि स्पा में काम करने वाले सभी कर्मचारियों ने मास्क लगा रखे हैं या नहीं।