फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजेताओं और सहयोगियों को मंत्री ने किया सम्मानित

Mon, 21 Dec 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला स्तरीय गीता जयंती समारोह के समापन अवसर पर हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री कर्ण देव कंबोज ने स्थानीय चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के मल्टीपर्पज हॉल में विजेताओं को पुरस्कार स्वरूप नकद राशि प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

 
    इस मौके पर उन्होंने कहा कि गीता जीवन जीने की कला है, गीता सभी ग्रंथों का सार है, पूरे जीवन का सार है, जितनी बार पढ़ोगे, नई-नई चीज मिलेगी।

परमेश्वर ने व्यक्ति को तीन प्रकार की क्षमताएं दी है, सुंदर शरीर, मन एवं कर्तव्य। उन्होंने कहा कि सुंदर शरीर के द्वारा जो कार्य करते हैं वे समाज की भलाई के लिए होनें चाहिए। उन्होंने कहा कि मन बड़ा चंचल होता है कोसों दूर चला जाता है, मन को परमपिता परमात्मा के साथ जोड़ें।

परमपिता परमात्मा ने बुद्धि दी है, पूरे विवेक से बुद्धि का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने गीता को पाठयक्रम में जोडने का निर्णय लिया तो कुछ लोगों ने इसका विरोध किया, श्रीमद् भगवद् गीता बच्चों को संस्कार देने का काम कर रही है, गीता का ज्ञान प्राप्त करके ही व्यक्ति उन्नति कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अच्छे संस्कार प्राप्त करने से अच्छे डाक्टर, वकील, शिक्षक, न्यायाधीश बन सकते हैं।
विज्ञापन


अच्छी शिक्षा देना ही प्रदेश सरकार का प्रयास है। उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े कॉलेज, संस्थान, महाविद्यालय आदि खोले गए हैं जिनसे अक्षर ज्ञान तो मिला लेकिन अच्छे संस्कार नहीं मिले। उन्होंने कहा कि हमें आवश्यकता है अच्छी शिक्षा के साथ संस्कार वाली शिक्षा प्राप्त करना।

किसने किस को किया सम्मानित
तीन दिवसीय गीता जयंती समारोह में विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं की ओर से दिए गए सहयोग की उन्होंने सराहना की और श्रीमद् भगवद् गीता व शॉल देकर सम्मानित किया।  इस समारोह जिले में गीता जयंती को लेकर करवाई गई विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम को 11 हजार, द्वितीय को 5100रुपये तथा तृतीय स्थान को 2100 रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर गीता के संदेश पर आधारित ग्रुप सांग, सोलो सांग, भंगड़ा, श्यामजी का भजन, कत्थक, रागणी आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। भाजपा नेता मनीष सिंगला ने भगवान श्री कृष्ण का भजन गाकर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि ने अधिकारियों को सम्मानित किया।

मंच संचालक धर्मेंद्र गोस्वामी को भी सम्मानित किया गया। तीन दिवसीय गीता उत्सव में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से  श्रीमद् भगवद् गीता की आरती की गई। इस कार्यक्रम में उपायुक्त  निखिल गजराज ने मुख्य अतिथि कर्ण देव कंबोज को स्मृति चिह्न, शॉल व गीता देकर सम्मानित किया।

अतिरिक्त उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़, प्रशासनिक अधिकारी अनीश यादव, एसडीएम ऐलनाबाद  प्रदीप दहिया, एसडीएम डबवाली  अजय कुमार, एसडीएम सिरसा परमजीत सिंह चहल, नगराधीश  बिजेंद्र सिंह को जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी दलीप सिंह माचरा ने स्मृति चिह्न, शॉल व गीता देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के कुलपति डा.  राधेश्याम शर्मा, दलीप सिंह माचरा और जिलाध्यक्ष भाजपा अमीरचंद मेहता को स्मृति चिह, शॉल व गीता देकर सम्मानित किया। इस मौके पर रजिस्ट्रार डा. आसीम मिलगानी, पवन बैनीवाल, अमन चोपड़ा, रेणू शर्मा, यतिंद्र सिंह एडवोकेट आदि  उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें