फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 33,000 क्विंटल धान घोटाले में मुख्य आरोपी राजेश की पत्नी गिरफ्तार

Mon, 05 May 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। 33,000 क्विंटल धान घोटाले के मामले में मुख्य आरोपी राजेश खन्ना की पत्नी कांता खन्ना को आर्थिक अपराध शाखा पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ की। आरोपी कांता खन्ना को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिली हुई थी। इसलिए पुलिस ने आरोपी कांता खन्ना को बेल पर छोड़ दिया।
विज्ञापन

इस मामले में आरोपी राजेश खन्ना को भी पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा अग्रिम जमानत मिली हुई है। इस मामले में पुलिस ने सिरसा आढ़ती एसोसिएशन प्रधान प्रेम बजाज को भी आरोपी बनाया हुआ है। गिरफ्तारी से बचने के लिए प्रेम बजाज ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। 8 अप्रैल को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने प्रेम बजाज को राहत देते हुए अग्रिम जमानत दे दी।
धान घोटाले में मुख्य आरोपी राजेश खन्ना की फर्म के साथ फर्जी बिलिंग के जरिये कारोबार दर्शाने वाले पंचमुखी बालाजी ऑयल मिल के संचालक राजेश बंसल की जमानत याचिका 17 अप्रैल को सिरसा सत्र न्यायालय ने खारिज कर दी है। पुलिस की ओर से पंचमुखी बालाजी ऑयल मिल के बैंक खाते सीज करवाए गए हैं।
विज्ञापन

सिरसा जिले के सूरतगढि़या बाजार निबासी शिकायतकर्ता संजय जैन ने सदर थाने में 8 अगस्त 2024 को आरोपी राजेश खन्ना के खिलाफ धोखाधड़ी व विश्वासघात के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई थी। जांच अधिकारी रामनिवास का कहना है कि आरोपी कांता खन्ना अपने पति आरोपी राजेश खन्ना की मिल में पार्टनर हैं। आर्थिक अपराध शाखा पुलिस ने कांता को दो मई को गिरफ्तार कर पूछताछ की। पूछताछ के बाद आरोपी की पत्नी को बेल पर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें