फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: दहेज के लिए पत्नी को पीटा, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 05 May 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। फतेहाबाद के बड़ोपल में शादीशुदा सिरसा निवासी युवती को उसके पति ने पीटकर घर से निकाल दिया। महिला थाना पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में घंटाघर चौक निवासी नीतू ने बताया कि उनकी शादी 27 जून 2023 को बड़ोपल निवासी सतबीर वर्मा के साथ सोनी धर्मशाला में हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद सतबीर दहेज के लिए उन्हें प्रताड़ित करने लगा। सतबीर उनसे कहने लगा कि अपने घरवालों से पांच लाख रुपये या स्विफ्ट कार लाकर दो।
नीतू के इन्कार करने पर सतबीर ने उनके साथ मारपीट कर दी। इस कारण सतबीर ने 10 अप्रैल को बेरहमी से पीटकर उन्हें घर से निकाल दिया। इसके बाद नीतू मायके में आ गई और पति के खिलाफ महिला थाने में शिकायत दी। जांच अधिकारी कोमल का कहना है कि आरोपी सतबीर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें