फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: गेहूं बिजाई का सीजन शुरू, डीएपी का संकट बना चुनौतीपूर्ण

Mon, 04 Nov 2024 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। गेहूं की बिजाई का सीजन शुरू होते ही जिले में डीएपी की मांग लगातार बढ़ रही है। प्रशासन ने अभी तक सवा आठ लाख बैग की आपूर्ति का केवल 30 प्रतिशत ही पूरा किया है। ऐसे में किसानों को डीएपी उपलब्ध कराना प्रशासन के लिए एक चुनौती बन गया है।
सोमवार को डीएपी के लिए बड़ी संख्या में किसान सोसायटियों और खरीद केंद्रों पर नजर आएंगे। शनिवार को प्रदर्शन करने वाले 500 किसानों को खाद उपलब्ध करवाना भी प्रशासन के लिए चुनौती बना रहेगा। सभी को टोकन नंबर विभाग की ओर से जारी किए गए हैं। यदि किसानों को समय पर खाद नहीं मिलती है, तो सोमवार को एक बार फिर किसानों का गुस्सा कृषि विभाग के अधिकारियों के खिलाफ फूट सकता है।
विज्ञापन

कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार, 15 नवंबर तक गेहूं की बिजाई का सीजन होता है। ऐसे में धान की कटाई करने के बाद अब किसान बुआई की ओर दौड़ेंगे, जिससे डीएपी की जरूरत सबसे ज्यादा हो गई है

किसान बार-बार लगा रहे प्राइवेट स्टॉक करने के आरोप
किसान बार-बार निजी तौर पर डीएपी स्टॉक करने के आरोप लगा रहे हैं। शनिवार को प्रदर्शन के दौरान भी यह बात सामने आई। आंकड़े बताते हैं कि खाद वितरण में कहीं न कहीं गड़बड़ी हुई है। तीन दिनों में 60 हजार बैग का वितरण सवाल उठाता है, खासकर जब सोसायटी एक किसान को केवल एक बैग डीएपी ही दे रही है। विधायक गोकुल सेतिया भी इस मामले में जांच की मांग उठा चुके हैं।

अधिकारियों का जवाब, उनका काम निगरानी करना
खाद के वितरण को लेकर अलग-अलग व्यवस्था देखने को मिलती है। कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उनका काम निगरानी करना है। खाद के वितरण की जिम्मेदारी खरीद केंद्रों और सोसायटियों की है।
विज्ञापन


खाद वितरण को लेकर हमारी तैयारियां पूरी हैं। खाद वितरण में किसी प्रकार की परेशानी नहीं आए, इसको लेकर हमारे अधिकारी मौजूद रहे। इफको से खाद का रैक आने वाला है। हमारे प्रयास है कि किसानों को गेहूं की बिजाई के लिए खाद मिले। -डाॅ. सुखदेव कंबोज, उप निदेशक कृषि विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें