फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं खरीद की तैयारियां शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
गेहूं की खरीद एक अप्रैल से शुरू होगी, जिसको लेकर प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। सरकार द्वारा इस साल गेहूं का एमएससी 1975 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया हुआ है। इस बार मार्केट कमेटी कालांवाली के अंतर्गत कालांवाली अनाज मंडी व अतिरिक्त अनाज मंडी के दो यार्ड, तीन सब यार्ड और 9 खरीद केंद्रों पर गेहूं की खरीद की जाएगी। जबकि सरसों की खरीद के लिए कालांवाली व ओढां में दो खरीद केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

जानकारी देते हुए मार्केट कमेटी सचिव मेजर सिंह सिधू ने बताया कि कालांवाली के अंतर्गत कालांवाली अनाज मंडी व अतिरिक्त अनाज मंडी के दो यार्ड, रोड़ी, ओढां और बडागुढ़ा सब यार्ड और पन्नीवाला मोटा, सुरतिया, कुरंगावाली, फग्गू, कमाल, अलीका, झोरड़ रोही, थराज, सिंघपुरा परचेज सेंटरों पर गेहूं की खरीद की जाएगी। कालांवाली की अनाज मंडी में जाम की स्थिति को देखते हुए पीली पट्टी बनवाने, अतिरिक्त अनाज मंडी में टूटी दीवार का निर्माण कर रंग-रोगन करवाने के अलावा यार्ड, सब यार्ड और खरीद केंद्रों पर सफाई व्यवस्था, पेयजल, शौचालयों की व्यवस्था का काम शुरू कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि अनाज मंडियों में चारों एजेंसियां खरीद करेंगी। इसमें खाद्य आपूर्ति विभाग, हैफेड, एफसीआई और एचडब्ल्यूसी शामिल हैं। कालांवाली की अनाज मंडी व अतिरिक्त अनाज मंडी में सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को हैफेड और मंगलवार, वीरवार और शनिवार को खाद्य आपूर्ति विभाग गेहूं की खरीद करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें