फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सरपंच प्रतिनिधि की जमीन पर गेहूं की फसल उजाड़ी, पांच आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज

Fri, 27 Nov 2026 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। गांव संतनगर के सरपंच प्रतिनिधि के खेतों में गेहूं की फसल नष्ट कर हथियारों के बल पर जबरन रास्ता बनाने के आरोप में पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव संतनगर निवासी सरपंच प्रतिनिधि दल सिंह ने बताया कि गांव जीवन नगर में उसकी जमीन है। उसने इस जमीन में गेहूं की फसल की बिजाई की हुई थी। आरोप है कि 25 नवंबर को सुबह करीब साढ़े 9 बजे लखा सिंह, उसके बेटे शमशेर सिंह व रणजीत सिंह, अवतार सिंह व गुरवरण सिंह निवासी संतनगर ने उसकी गेहूं की फसल नष्ट कर दी। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपियों ने उसकी निजी जमीन में जबरन रास्ता बना लिया, ताकि वे अपनी जमीन पर आने-जाने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकें। आरोप है कि इस दौरान सभी आरोपियों के पास तेजधार हथियार और खतरनाक बंदूकें थीं। दल सिंह ने अपनी व अपने परिवार की जान-माल को खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। साथ ही उसकी जमीन पर जबरन बनाए गए रास्ते का कब्जा वापस दिलवाने की गुहार लगाई है। जांच अधिकारी धर्मवीर का कहना है कि शिकायत के आधार पर रानियां थाना में पांचों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें