फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: गांव रोड़ी में घरों में घुसा पानी, बच्चे नहीं जा सके स्कूल

विज्ञापन
पानी में खड़े होकर रोष प्रर्दशन करते हुए ग्रामीण। 
विज्ञापन
रोड़ी। गांव रोड़ी में मंगलवार व बुधवार की मध्य रात्रि को हुई बारिश ने एक बार फिर ग्राम पंचायत और प्रशासन के दावों की पोल खोल दी। बारिश के कुछ ही घंटों बाद गांव की कई गलियां जलभराव रहा। गांव के वार्ड नंबर 16 में हालात सबसे ज्यादा खराब है। यहां बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया। इससे लोगों का जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ।
विज्ञापन


पानी घरों में घुसने के कारण गली के 20 से ज्यादा बच्चे स्कूल नहीं जा सके। गलीवासी परेशान होकर अपने स्तर पर पानी की निकासी के प्रयास किए, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। कालांवाली रोड, तलवंडी साबो रोड, जटानां कलां रोड, पीएमश्री विद्यालय के सामने और अनाज मंडी पूरी तरह से जलमग्न हो गई। इस जलभराव के चलते आमजन व राहगीरों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

गलीवासी छिंदरपाल सिंह, बीरा सिंह, भूपिंदर सिंह, इकबाल सिंह, वीरपाल कौर, मलकीत कौर व अमर कौर ने बताया कि वे कई बार गांव के सरपंच दर्शन सिंह को इस गली की समस्या से अवगत करवा चुके हैं। हर बार आश्वासन तो मिल जाता है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं होता। गली वासियों का कहना है कि उनकी गली के आगे इंटरलॉकिंग सड़क बनाई गई थी।
विज्ञापन

उसका लेवल ऊंचा कर दिया गया। कई बार कर्मचारियों व अधिकारियों को अवगत करवाया। किसी ने कोई सुनवाई नहीं की। इस कारण बारिश का पानी उनकी गली में भर जाता है और बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं रहता। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत और प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या का तुरंत समाधान किया जाए।


कोट्स गली के आगे इंटरलॉकिंग गली का लेवल ऊंचा कर दिया गया है। इसी कारण बारिश का सारा पानी गली में भर जाता है और बाहर निकलने का रास्ता नहीं रहता। घरों में ही लोग कैद हो जाते हैं। - अरविंदर सिंह, गलीवासी।
विज्ञापन



हम कई बार सरपंच को इस गली में पानी भरने की समस्या के बारे में अवगत करवाया चुके है। आज तक कोई समाधान नहीं हुआ है। हर बार आश्वासन मिलता है।
- जगसीर सिंह, गलीवासी।
-
बारिश के बाद पानी हमारे घरों तक घुस आया। छोटे बच्चों को स्कूल तक नहीं भेज पाए। हमें खुद ही बाल्टियों से पानी बाहर निकालना पड़ा।

- भूपिंदर सिंह, गलीवासी।

हम प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं कि कोई स्थायी निकासी व्यवस्था की जाए। हर बार बारिश में हमें यहीं परेशानी झेलनी पड़ती है। बीरा सिंह, गलीवासी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें