फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालुआना में लोहे की रॉड से चौकीदार की हत्या

विज्ञापन
हत्या की सूचना पर गोशाला के बाहर एकत्रित लोग। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
तहसील के गांव कालुआना में जंडवाला बिश्नोई रोड पर स्थित गोशाला में बुधवार रात अज्ञात व्यक्ति ने 65 वर्षीय चौकीदार ओमप्रकाश का बेरहमी से हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने से पहले अज्ञात व्यक्ति ने गोशाला में लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़ दिए और डीवीआर भी अपने साथ ले गया। पुलिस ने मृतक के बेटे सुभाष के बयानों के आधार पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ओमप्रकाश गांव के श्री राम गोपाल गोशाला में लगभग 8 वर्ष से चौकीदारी कर रहा था। बुधवार रात अज्ञात व्यक्ति गोशाला की दीवार को फांद कर दाखिल हुआ और दानपात्र से नगदी निकालने के बाद चौकीदार ओमप्रकाश के सिर पर लोहे की रॉड मारकर हत्या कर दी। सड़क के दूरी ओर धर्मकांटा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रात 12 बजकर 59 मिनट पर एक अज्ञात व्यक्ति चौकीदार पर लोहे की रॉड से वार करता दिखाई दे रहा है। सीसीटीवी कैमरे में चौकीदार मेन गेट की तरफ आ रहा है। जैसे ही चौकीदार मेन गेट के पास पहुंचा तो पीछे से अज्ञात व्यक्ति ने लोहे की रॉड से सिर पर वार कर दिया। वार से चौकीदार वहीं लहूलुहान होकर गिर गया। वारदात को अंजाम देने के उपरांत अज्ञात व्यक्ति टैक्ट्रर-ट्राली के पीछे छिप जाता है और पांच मिनट के बाद वह व्यक्ति उस लहूलुहान चौकीदार के पास आया और घसीटकर मेन गेट के पास छोड़कर फरार हो गया। वहीं सीन ऑफ क्राइम व फोरेंसिक विभाग की टीमें गहनता से जांच करने में जुटी हैं।
सुबह प्रधान ने ताला खोला तो देखा शव, परिजनों को दी सूचना
सुबह गोशाला प्रधान ओमप्रकाश ने मेन गेट पर ताला होने के बाद जब खोला तो पाया कि चौकीदार लहूलुहान अवस्था में जमीन पर गिरा पड़ा था। गोशाला प्रधान ओमप्रकाश ने चौकीदार के परिजनों और अन्य लोगों को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने को कब्जे में लेकर साथ लगते धर्मकांटा के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला तो पाया गया कि अज्ञात व्यक्ति ने लोहे के हथियार के साथ चौकीदार का कत्ल किया गया। गोशाला में लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़ने के बाद डीवीआर को भी अपने साथ ले गए। गोशाला के प्रधान ओमप्रकाश ने बताया कि इससे पूर्व भी गोशाला में चोरों ने दानपात्र में रखी नकदी चुराई थी। इसलिए आशंका जताई जा रही है कि इसी घटना को अंजाम भी चोरी की नीयत से ही दिया गया।
विज्ञापन

कोट
कालूआना गोशाला में चौकीदार की अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर दी गई। चोरी की घटना घटित हुई है। गहनता से पड़ताल की जा रही है। सीन ऑफ क्राइम की टीम ने भी जांच की है। मृतक के बेटे सुभाष के बयान पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

-दले राम, थाना प्रभारी सदर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें