फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्डन का आरोप, जेलर करता है प्रताड़ित

Sun, 14 Feb 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिला जेल में कार्यरत एक वार्डन ने जेलर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए शनिवार को पुलिस चौकी में शिकायत दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार संदीप कुमार जिला जेल में वार्डन के पद पर कार्यरत है। संदीप कुमार का आरोप है कि जेलर जेएस सेठी उससे अपने घर में काम करवाना चाहता है। जब उसने इसके लिए मना कर दिया तो वह उसने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इस संबंध में उसने जेलर के खिलाफ डीजी को शिकायत करनी चाही लेकिन जेलर ने उसे रोक दिया। अब फिर से  जेलर प्रताड़ित करने लगा है। वार्डन संदीप की पत्नी रचना ने भी पुलिस को शिकायत दी है जिसमें उसने आरोप लगाया है कि जेलर की पत्नी उनके घर आई और उसके साथ गाली गलौच करने लगी। हुडा चौकी प्रभारी अशोक कुमार का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने जेल अधीक्षक का बयान लिया है।
विज्ञापन


मैंने नहीं किया प्रताड़ित
जेलर जेएस सेठी का कहना है कि वार्डन संदीप के आरोपों में कोई भी सच्चाई नहीं है। उसकी ड्यूटी में बदलाव किया था इस कारण वह झूठे आरोप लगा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें