फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका को दस लाख रुपये का घर गिफ्ट किया

Sun, 14 Feb 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
आज वेंलेंटाइन हैं, प्रेमी अपनी प्रेमिका से प्यार का इजहार करेंगे। इतना हीं नहीं वह उन्हें खुश करने के लिए हर कठिन परीक्षा देने को तैयार हैं। लेकिन एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को खुश करने के लिए अजब तरीका अपनाया है। जो प्रेमियों के लिए किसी सबक से कम नहीं है।
विज्ञापन



दोनों बठिंडा के एक शादी समारोह में मिले थे। फ्रेंडशिप के बाद नजदीकियां बढ़ी और दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे। चार माह बाद दोनों ने इस बात को परिजनों को बताया। थोड़ी ना नुकूर होने होने के बाद अलग-अलग बिरादरी के होने के बावजूद दो युवा दिलों को एक होने के लिए  अनुमति दे दी। आज 10वें वेलेंटाइन-डे पर युवक ने अपनी पत्नी को घर गिफ्ट किया है। जिसकी कीमत करीब दस लाख रुपये है। दोनों की प्रेम कहानी आज की युवा पीढ़ी के लिए किसी सबक से कम नहीं है।

आप्टिकल का काम करता है आशू
शादी के बाद धूरी में ऑप्टिकल का काम करने वाला आशू पत्नी को लेकर डबवाली शिफ्ट हो गया। दोनों जनवरी 2008 में डबवाली में एक किराए के मकान में रहने लगे। दुकान भी किराए पर थी। संभलकर खर्च करने को आदत बनाया। प्यार के नाम पर एक-दूसरे को महंगे गिफ्ट देने की बजाए बचत की। शादी के बाद 10वें वेंलेंटाइन डे पर आशू ने रजनी को ऐसा गिफ्ट दिया, जिसकी तमन्ना हर दिल की होती है। और वह है घर। वेलेंटाइन के मौके पर घर की चाबी हाथ में थमाकर सबसे बड़ा गिफ्ट दे दिया।
विज्ञापन


पार्थ का गुल्लक काम आता है
आशू तथा रजनी ने अपने बेटे पार्थ के नाम से गुल्लक बनाया हुआ है। वे उसमें बचत करते रहते हैं। जब घर का कोई सामान खरीदना हो तो उसमें से पैसे निकाल लेते हैं।

विश्वास ही प्यार की गांठ है। आशू कभी कभार थोड़ा-बहुत गुस्से होते हैं। फिर सॉरी भी खुद ही फील करते हैं। वेलेंटाइन-डे पर आशू ने घर गिफ्ट किया है। यह भी कभी न भूलने वाला क्षण है।
रजनी


प्यार में एक-दूसरे को समझने बेहद जरूरी है। अनावश्यक खर्च बंद हो तो बेहतर परिणाम सामने आते हैं। शायद यही वजह रही  कि आज मैं इस मुकाम पर पहुंचा हूं। इजहार ए इश्क वाले दिन अपने प्यार को तोहफा देना सबसे खास है।
विज्ञापन

-आशू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें