फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: कालांवाली नगर पालिका चुनाव के लिए मतदान आज, पार्टियां रवाना

Sun, 29 Jun 2025 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
पोलिंग पार्टियों को चुनाव सामग्री वितरित करते अ​धिकारी।
विज्ञापन
सिरसा। कालांवाली नगर पालिका के चुनाव के लिए शनिवार को प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर लीं। 29 जून रविवार को मतदान होगा। शनिवार को सीडीएलयू के अंबेडकर भवन से पोलिंग पार्टियां ईवीएम व अन्य चुनाव सामग्री लेकर मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुईं। इससे पहले कर्मचारियों को मतदान को लेकर ट्रेनिंग करवाई गई थी।
विज्ञापन

कालांवाली नगरपालिका में प्रधान पद और 16 वार्ड सदस्य पद के चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया 29 जून को सुबह आठ बजे से शुरू होगी,जो शाम छह बजे तक चलेगी। 30 जून को सीडीएलयू सिरसा के अंबेडकर भवन में मतगणना होगी। मतदान प्रक्रिया के लिए 80 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं, सुरक्षा के लिए हर मतदान केंद्र 10 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इसके अलावा पुलिस की विभिन्न टीमें मतदान केंद्रों पर गश्त करती रहेंगे। शांति पूर्वक मतदान संपन्न कराने के लिए 250 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
मतदान केंद्रों पर 80 कर्मचारियों की तैनाती : रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम मोहित कुमार ने बताया कि चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। कालांवाली नगर पालिका के 16 वार्डों के लिए 17 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान प्रक्रिया सम्पन्न कराने के लिए 17 पोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं व तीन पोलिंग पार्टियां रिजर्व रखी गई हैं। इसके अलावा 80 कर्मचारियों को मतदान केंद्रों पर तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त उपायुक्त वीरेंद्र सहरावत को आब्जर्वर नियुक्त किया है।
विज्ञापन

31 ईवीएम का इस्तेमाल किया जाएगा : चुनावी प्रक्रिया को सुचारु बनाए रखने के लिए दो ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। मतदान प्रक्रिया में रिजर्व समेत कुल 31 ईवीएम का प्रयोग होगा। कालांवाली के 16 वार्डों में कुल मतदाताओं की संख्या 16 हजार 161 है। जिनमें से 8550 पुरुष व 7611 महिला मतदाता हैं। प्रधान पद के लिए नोटा सहित 11 प्रत्याशी तथा वार्ड पार्षद के लिए 41 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें