मेडल व ट्रॉफी के साथ तीनों युवतियां।
डबवाली। शहर की तीन युवतियों ने रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा चंडीगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय स्तर रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज मेडल जीत कर डबवाली और हरियाणा राज्य का नाम रोशन किया।
यह प्रतियोगिता सेक्टर 10 डीएवी कॉलेज में 25 जून से 28 जून तक आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में देश भर से लड़के व लड़कियों की कई टीमें आई थी।
अपनी टीम के साथ बेहतर प्रदर्शन करते हुए वाणी धमीजा पुत्री जितेन्द्र धमीजा, हरमनप्रीत कौर पुत्री कुलदीप सिंह सोनी व प्रभगुण मान पुत्री पवनदीप सिंह मान ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।
बता दें कि रोलर स्केटिंग का प्रशिक्षण सबसे पहले इन्होंने द्रोणाचार्य अकादमी के कोच छिंदरपाल सिंह के मार्गदर्शन में शुरू किया था। इस दौरान 2022-23 में राज्य स्तर पर भी ब्रॉन्ज मिला, 2023-24 में बंगलूरू में भी ब्रॉन्ज हासिल किया। इसी के साथ ही 2024 में तमिलनाडु में आयोजित राष्ट्रीय स्तर पर ब्रॉन्ज हासिल कर जीत का परचम लहराया। तीनों युवतियों की इस उपलब्धि पर अभिभावकों में खुशी है। ये तीनों युवतियां ईस्टवुड इंटरनेशनल स्कूल डूमवाली की छात्राएं हैं।