फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: दुग्ध उत्पादन और गुणवत्ता में सिरसा मिल्क प्लांट का बेहतरीन प्रदर्शन

Sun, 28 Sep 2025 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। स्थानीय वीटा मिल्क प्लांट ने दुग्ध उत्पादन और उसकी गुणवत्ता के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। प्लांट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) विशंभर सिंह ने बताया कि यह मिल्क प्लांट पशुपालकों के लिए भरोसेमंद संस्थान है। अपने उच्च मानकों और गुणवत्ता की वजह से ‘वीटा’ ब्रांड ने उपभोक्ताओं के बीच अलग पहचान बनाई है।
विज्ञापन

सीईओ विशंभर सिंह ने कहा कि सिरसा और आसपास के क्षेत्रों से प्रतिदिन बड़े पैमाने पर दूध की खरीद की जाती है और इसे आधुनिक मशीनरी के माध्यम से स्वच्छता मानकों का पालन कर तैयार किया जाता है। उन्होंने कहा कि यह संस्थान पूरी तरह से हरियाणा सरकार का उपक्रम है, जिसका प्रमुख उद्देश्य पशुपालकों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य देना और उपभोक्ताओं को शुद्ध, ताजा और पौष्टिक उत्पाद उपलब्ध कराना है।
सीईओ ने कहा कि पशुपालकों की मेहनत और उपभोक्ताओं के भरोसे से ही वीटा ब्रांड आज प्रदेश और बाहर के बाजारों में अपनी साख बना पाया है। दूध, घी, दही, पनीर और अन्य उत्पाद गुणवत्ता और स्वाद के कारण उपभोक्ताओं के बीच लोकप्रिय हैं।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि सिरसा मिल्क प्लांट पशुपालकों और उपभोक्ताओं दोनों के हित में लगातार काम कर रहा है। प्लांट का लक्ष्य है कि हर घर तक शुद्ध दुग्ध उत्पाद पहुंचे और पशुपालकों को उनकी मेहनत का पूरा लाभ मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें