फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: विपणन बोर्ड अध्यक्ष ने मंडी की समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया

Sat, 08 Aug 2026 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं
विज्ञापन

फोटो - 17
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। हरियाणा राज्य कृषि एवं विपणन बोर्ड के अध्यक्ष वेदप्रकाश ने शनिवार को सिरसा की नई अनाज मंडी का दौरा किया। उन्होंने किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं। व्यापारियों ने उनका स्वागत कर अपनी विभिन्न मांगों को रखा। अध्यक्ष ने समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
व्यापारियों ने मंडी में सुविधाओं, आधारभूत ढांचे और रोजमर्रा के कामकाज की दिक्कतें बताईं। उन्होंने किसानों और व्यापारियों को कोई परेशानी न होने की बात कही। वेदप्रकाश ने बताया कि प्रदेश सरकार किसानों और व्यापारियों के हितों के प्रति गंभीर है। अनाज मंडियां कृषि व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं।
विज्ञापन

सरकार यहां मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने पर ध्यान दे रही है। अध्यक्ष ने व्यापारियों की जायज समस्याओं के नियमानुसार समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने मंडी से संबंधित शिकायतों के समाधान की जिम्मेदारी मार्केट कमेटी के उपाध्यक्ष जनकराज शेरपुरा को सौंपी।
विज्ञापन

वेदप्रकाश ने कहा कि व्यापारी अपनी समस्याएं जनकराज शेरपुरा के समक्ष रखें। उन्होंने त्वरित कार्रवाई कर व्यापारियों को राहत देने के निर्देश दिए। समस्याओं के समाधान में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें