फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: वीआईपी जोन की स्ट्रीट लाइट बंद

Sat, 08 Mar 2025 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
बरनाला रोड पर बंद हुई स्ट्रीट लाईट। संवाद
विज्ञापन
आशीष सिद्धू
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



सिरसा। इन दिनों शहर में लगी कई स्ट्रीट लाइट खराब हैं। इस कारण कई क्षेत्रों में रात के समय स्ट्रीट लाइट नहीं जल रही है। बरनाला रोड और मिनी बाईपास पर भी लोगों को अंधेरे का सामना करना पड़ता है। रात के समय घूमने वाले लोगों और वाहन चालकों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है, क्योंकि मिनी बाईपास और बरनाला रोड पर कई जगह कट बने हैं जो हादसों का कारण बन रहे हैं। इससे परेशान लोगों ने नगर परिषद प्रशासन से खराब स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त करवाने की मांग की है।

शहर के बरनाला रोड और मिनी बाईपास क्षेत्र में विश्वविद्यालय, पूर्व मंत्रियों समेत उपायुक्त का आवास, पुलिस लाइन, शहीद भगत सिंह स्टेडियम और पुलिस थाना तक है। इस कारण यह क्षेत्र वीआईपी श्रेणी में आते हैं। इसके बावजूद इस क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट खराब है। कई दिन तक अंधेरा छाने के बावजूद उन्हें सुधारा नहीं जा सका है। इस कारण वहां हादसे होने का खतरा रहता है। अंधेरे में लूट, चोरी आदि अन्य अप्रिय घटनाओं की भी आशंका रहती है। रात के समय वहां से गुजरने वाले हजारों वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन








राहगीरों और स्थानीय लोगों का सता रहा डर

राजेंद्र कुमार, मनोहर लाल, गुरमेश सिंह आदि ने बताया कि वह राम कॉलोनी, अग्रवाल कॉलोनी और एमआईटीसी कॉलोनी में रहते हैं। अलसुबह और देर शाम तक लोग इन सड़कों पर घूमते रहते हैं। इनमें बुजुर्ग से लेकर युवा तक शामिल रहते हैं। बरनाला रोड पर स्टेडियम होने के कारण खिलाड़ी भी आते हैं। विश्वविद्यालय में भी लोग घूमने के लिए जाते है। बेसहारा पशुओं के भी हमले की आशंका रहती है।



-



9 करोड़ रुपये की निविदा प्रक्रिया अधूरी



शहर में स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए नगर परिषद ने नौ करोड़ रुपये का आगणन बनाया था। उसके लिए निविदा प्रक्रिया शुरू की गई थी लेकिन कई आपत्तियों के कारणों से निविदा प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी और आज भी शहर के मुख्य मार्गों पर रात के समय अंधेरा छाया रहता है। ऐसे में अब आचार संहिता हटने के बाद ही इस प्रक्रिया को पुन: शुरू किया जाएगा। निविदा प्रक्रिया शुरू करने से पूर्व नए चेयरमैन और पार्षदों की भी राय ली जाएगी। ऐसे में इन मुख्य मार्गों पर स्ट्रीट लाइट लगाने की प्रक्रिया मई में ही शुरू हो पाएगी।
विज्ञापन




-कोट्स



नगर परिषद ने स्ट्रीट लाइट सुधारने के लिए एजेंसी को ठेका दिया है। ऐसे में यदि कहीं भी कोई भी समस्या है तो नगर परिषद की लाइट शाखा में शहरवासी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। उनका समाधान करवाया जाएगा। यदि कहीं लाइट बंद है तो उसका समाधान करवाया जाएगा। - प्रवीण शर्मा, जेई, नगर परिषद, सिरसा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें