फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: विनोद कुमार बने स्कूल कैडर लेक्चरर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष

Sun, 15 Feb 2026 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
। स्कूल कैडर लेक्चरर एसोसिएशन सिरसा हरियाणा की जिला इकाई बैठक के दौरान मौजूद । संघ
विज्ञापन
फोटो- 8
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। स्कूल कैडर लेक्चरर एसोसिएशन सिरसा हरियाणा की जिला इकाई की बैठक रविवार को एक निजी कॉन्फ्रेंस हॉल में हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महेश चौधरी और पूर्व जिला महासचिव अजीत सिंह रंगा रिटायर्ड प्रिंसिपल ने संयुक्त रूप से की।
इस बैठक में स्कूल कैडर लेक्चरर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष का चुनाव करवाया गया। चुनाव पर्यवेक्षक के तौर पर गुरदीप सैनी स्टेट चेयरमैन स्कूल कैडर लेक्चरर एसोसिएशन हरियाणा सलाह ने भूमिका निभाई। चुनाव प्रभारी गुरदीप सैनी ने बताया कि विनोद कुमार प्रवक्ता रसायन विज्ञान पीएम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माधोसिंघाना के नाम का प्रस्ताव नवीन सिंगला प्रवक्ता रसायन विज्ञान आरोही मॉडल स्कूल जलालआना ने रखा। इसे उपस्थित सभी प्रवक्ता साथियों ने ध्वनि मत से अनुमोदन किया।
विज्ञापन

चुनाव प्रभारी गुरदीप सैनी ने बताया कि अध्यक्ष विनोद कुमार ने अपने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए विनोद कुमार कांटीवाल प्रवक्ता रसायन विज्ञान को कार्यकारी जिला अध्यक्ष, नवीन सिंगला को जिला महासचिव, सरोज वर्मा राजनीति शास्त्र को उप प्रधान, गौरव वधवा प्रवक्ता जीव विज्ञान राजकीय मॉडल स्कूल सिरसा को ब्लॉक सिरसा का शहरी अध्यक्ष बनाया गया व। महेश चौधरी का नाम प्रदेश कार्यकारिणी के लिए भेजा गया। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष विनोद कुमार ने पद और गोपनीयता की शपथ ली।
विज्ञापन

इस अवसर पर निहारिका गर्ग, रविंद्र सिंह, महा सिंह, डाॅ. अजय कुमार, मनोज कुमार, अश्वनी कुमार, संदीप कुमार, राकेश कुमार, प्रिंस मक्कड़, डाॅ. सुरेश कुमार, भारत भूषण, पूनम रोहिल्ला आदि प्राध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें