फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: ग्रामीणों को बाल विवाह मुक्त भारत बनाने की शपथ दिलवाई

विज्ञापन
कालांवाली। बाल विवाह मुक्त भारत करने की शपथ दिलाते हुए सुरवाईजर। संवाद
विज्ञापन
कालांवाली। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान पखवाड़े के तहत वार्ड तीन की आंगनबाडी में उपस्थित महिलाओं को बाल विवाह के बारे में व बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के लिए जागरूक किया गया। बाल विवाह मुक्त भारत बनाने की शपथ दिलवाई गई और नशे के खिलाफ जागरूक किया गया।आंगनबाडी सुपरवाइजर सुखमंद्र कौर ने आह्वान किया कि बाल विवाह को रोकने के लिए मदद करें।
विज्ञापन


कहीं से भी बाल विवाह की सूचना है तो इसके बारे में हेल्पलाइन 181 या 112 या 8814011719 नंबर पर कॉल कर जानकारी दें सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि देश को बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने इस कार्यक्रम की शुरूआत की है।

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत देश को बाल विवाह से मुक्त कराने के लिए शिक्षाएं कौशल विकास उद्यमिता को लड़कियों के बीच बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। बाल विवाह अभी भी एक बड़ी समस्या है इसे रोकने के लिए आमजन का सहयोग जरूरी है। देश को बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए आगामी 10 दिसंबर तक पखवाड़ा मनाया जा रहा है।
विज्ञापन


इसके तहत बाल विवाह रोकने के लिए बनाए गए कानून की जानकारी दी जाए रही है। उन्होंने कहा कि आज भी बाल विवाह के मामले सामने आ रहे हैं। समय से पहले विवाह के कारण लड़कियों के जीवन पर प्रतिकूल असर पड़ता है। बाल विवाह के कारण लड़कियों को गरीबी का भी सामना करना पड़ता है। भारत सरकार ने चाइल्ड मैरिज फ्री भारत पोर्टल भी शुरू किया गया है। इस पोर्टल पर आम लोग बाल विवाह संबंधी शिकायत दर्ज करवा सकती है। इस अवसर पर आंगनबाड़ी वर्कर शालू, प्रमोद बाला, कुलदीप, राजपाल, तन्नू, नरेश, सोनू, हरमीत, पुनम, सुमन, कमलप्रीत, सुखजिंद्र, सरोज आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें