फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: रोड़ी में घग्गर जलस्तर फिर बढ़ने की आशंका से ग्रामीणों की चिंता बरकरार

Sun, 31 Aug 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
रोड़ी। मिट्टी के कट्टों को भरते हुए किसान व मजदूर। संवाद
विज्ञापन
रोड़ी। रोड़ी क्षेत्र में घग्गर नदी का जलस्तर पिछले 24 घंटे में एक फीट कम हुआ हैं, लेकिन अब फिर से पानी के स्तर में वृद्धि की संभावना जताई जा रही है। इससे क्षेत्र के तटीय गांवों के किसान और ग्रामीण चिंतित है।
विज्ञापन

यह नदी पंजाब के सरदूलगढ़ से हरियाणा में प्रवेश करती है और सिरसा जिले के मत्तड़, लहंगेवाला और रंगा गांवों से होकर बहती है। पंजाब के सरदूलगढ़ स्थित घग्गर पुल पर घग्गर का जलस्तर 21 फीट था वहीं रंगा पुल पर भी जलस्तर 1 फीट घटने से कुछ राहत मिली थी। लेकिन, गुहला चीका में शुक्रवार को घग्गर में 19,558 क्यूसेक पानी था, जो शनिवार को बढ़कर 28,160 क्यूसेक हो गया। अगले 24 घंटे में पानी का स्तर रोड़ी क्षेत्र तक पहुंचने की आशंका है।
घग्गर नदी के तटबंधों को मजबूत करने के लिए किसान लगातार मिट्टी के कट्टे और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का उपयोग कर रहे हैं। गांव मत्तड़ के सरपंच अजायब सिंह ने जिला प्रशासन से मांग की है कि तटबंधों पर काम कर रहे किसानों और ग्रामीणों को कीट-पतंगों से होने वाली परेशानी से निजात दिलाने के लिए दवाइयां मुहैया करवाई जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें