फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: डबवाली–बचेर निजी बस के रूट उल्लंघन करने से ग्रामीण नाराज

Wed, 04 Feb 2026 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डबवाली। डबवाली से बचेर तक चलने वाली निजी मिनी बस द्वारा रूट परमिट का उल्लंघन किए जाने का मामला सामने आया है। इस पर गांव सुकेराखेड़ा के ग्रामीणों ने अपनी नाराजगी जाहिर की है।
वहीं, इस मामले में कोई सुनवाई नहीं होने पर गांव सुकेराखेडा के नंबरदार तोता राम ने सीएम विंडो पर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने निजी बस के खिलाफ कार्रवाई करने तथा इस रूट पर हरियाणा रोडवेज की बस सेवा शुरू करने की मांग की है। तोता राम ने बताया कि डबवाली–बचेर रूट पर वर्तमान में कोऑपरेटिव सोसाइटी की एक निजी बस को विभाग द्वारा रूट परमिट दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रूट करीब 50 किलोमीटर लंबा है। डबवाली से शुरू होकर शेरगढ़, सक्ताखेड़ा, अबूबशहर, सुकेराखेड़ा, गिदड़खेड़ा, गंगा, कालुआना होते हुए बचेर तक जाता है। लेकिन वास्तविकता में यह बस केवल गंगा तक ही सीमित रहती है और आगे कालुआना तथा बचेर तक नहीं जाती। उन्होंने आरोप लगाया कि कागजों में बस पूरे रूट पर चलती दिख रही है, जबकि जमीनी स्तर पर आधे रास्ते से लौट जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें