डबवाली। उपमंडल डबवाली के गांव रामगढ़ की ग्राम पंचायत ने मंगलवार को सफल ग्राम सभा का आयोजन किया। ग्राम सभा में गांव की शामलात भूमि पर पात्रों को सरकार की योजना अनुरूप मालिकाना हक देने की प्रक्रिया में सराहनीय भूमिका रही। सफल ग्राम सभा के आयोजन को लेकर एसडीएम अर्पित संगल ने प्रशंसापत्र देकर सम्मानित किया गया।
एसडीएम ने कहा कि ग्राम सभा गांव के विकास व सामाजिक सुदृढ़ता में अहम भूमिका निभाती है। ग्राम सभा का सफल आयोजन गांव को सही दिशा प्रधान करती है। इसी कड़ी में रामगढ़ गांव की ग्राम पंचायत ने सफल ग्राम सभा का आयोजन कर इसके उद्देश्य को सार्थक किया है, इसलिए प्रशंसापत्र देकर सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
एसडीएम ने बताया कि गांव में शामलात भूमि मामले में ग्राम पंचायत ने प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की। इस प्रक्रिया में पंचायत के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि इस तरह की सकारात्मक पहल से गांव के सामाजिक व आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलता है।
एसडीएम ने कहा कि गांव रामगढ़ की पंचायत से दूसरी पंचायतों को भी प्रेरणा लेते हुए गांव के विकास में सहयोग करना चाहिए और गांव में ग्राम सभा के सफल आयोजन में ग्रामीण अपना सहयोग करें।