फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार खुलते ही सांगवान चौक से शिव चौक तक लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार खुलते ही सांगवान चौक से शिव चौक तक लगा जाम
विज्ञापन

दाएं और बाएं नियम से छूट मिलने के बाद बाजारों से रंगत गायब, नियमों का पालन न करने पर दो दुकानों के काटे चालान
फोटो 19,20,12
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। दो माह बाद सोमवार को दाएं और बाएं की नियम से छूट मिलने के बाद शहर के सभी बाजार खुले थे। पहले दिन बाजारों में ग्राहकों की संख्या ज्यादा न होने से रंगत गायब रही। जबकि सड़क पर वाहनों की संख्या ज्यादा थी, इसलिए लंबी जाम लग गया। बाजार खुलने के पहले दिन ही एसडीएम ने सुबह दस बजे बाजार का निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानदारों से उनकी समस्याओं को जाना और एक, दो दिन में समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया। वहीं दोपहर तीन बजे नगर परिषद के कर्मचारियों ने सामाजिक दूरी के नियमों का पालन न किए जाने पर दो दुकानों के चालान काटे। जिसमें से एक इलेक्ट्रानिक और दूसरी एसेसरीज की दुकान थी।
सोमवार को सुबह नौ बजे बाजार खुलते ही एसडीएम जयवीर यादव, नगर परिषद के सचिव गुरशरण सिंह, ट्रैफिक एसएचओ बहादुर सिंह, सिटी एसएचओ सुखबीर सिंह बाजारों में पहुंचे। एसडीएम ने बाजार में जाकर ट्रैफिक व्यवस्था और सामाजिक दूरी के नियमों का निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानदारों ने एसडीएम से अनुरोध किया कि बाजारों में सेंट्रल पार्किंग की व्यवस्था लागू की जाए। क्योंकि दुकानों के आगे ग्राहक द्वारा वाहन पार्किंग किए जाने के बाद बाहर ग्राहक के खड़े होने की जगह नहीं है। इस पर एसडीएम ने ट्रैफिक एसएचओ और सिटी एसएचओ को पार्किंग व्यवस्था देखने के लिए निर्देश दिए। साथ ही इस पर योजना बनाने के लिए कहा। इसके बाद एसडीएम ने दुकानदारों को आश्वासन दिया कि वे बाजारों का निरीक्षण कर रहे हैं। एक दो दिन में सारी व्यवस्था ठीक कर देंगे। वहीं पहले दिन बाजार खुलते ही बाजारों में भीड़ कम दिखी। लेकिन मुख्य सड़क सांगवान चौक से शिव चौक तक जाम लगा रहा। करीब आधा घंटे तक जाम की स्थिति रही। हालांकि चौक पर ट्रैफिक पुलिस के जवान और होम गार्ड भी खड़े थे, लेकिन फिर भी वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई थी। चार पहिया वाहनों की संख्या काफी ज्यादा थी। हालांकि कुछ वाहन चालकों ने गलियों से वाहन निकालकर जाम से छुटकारा पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर 120 वाहनों का चालान
बाजार खुलने के बाद पहले दिन ही ट्रैफिक पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने पर 120 दो पहिया वाहनों के चालान काटे। जबकि एक वाहन को जब्त किया। ट्रैफिक एसएचओ बहादुर सिंह ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान काटे गए हैं।
कोट्स
बाजार की व्यवस्था का निरीक्षण किया जा रहा है। सेंट्रल पार्किंग सहित जो भी समस्याएं है, उनका एक दो दिन में निदान करवाया जाएगा।
- जयवीर यादव, एसडीएम, सिरसा।
कोट्स
हमने योजना बनाकर एसडीएम को दे दी है। मंगलवार को इस पर चर्चा की जाएगी।
- बहादुर सिंह, ट्रैफिक एसएचओ, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें