फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: शादी का वीडियो बना रहे युवक को गाड़ी ने कुचला, मौत

Wed, 22 Apr 2026 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पुल के पास था आयोजन, अभोली गांव का रहने वाला था मलकीत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



सिरसा। दिल्ली पुल के पास सड़क पर शादी समारोह का वीडियो बना रहे एक युवक को गाड़ी ने कुचल दिया। इससे युवक की मौत हो गई। मृतक मलकीत गांव अभोली सिरसा का रहने वाला था।



गांव अभोली निवासी 28 वर्षीय मलकीत हिसार रोड स्थित सफल स्टूडियो पर काम करता था। बुधवार सुबह करीब साढ़े छह बजे वह दिल्ली पुल के पास एक शादी समारोह का सड़क किनारे खड़ा होकर वीडियो बना रहा था। इसी दौरान सिरसा से फतेहाबाद की ओर जा रही तेज रफ्तार गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन

गाड़ी से टक्कर लगने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मलकीत को टक्कर मारने के बाद तेज रफ्तार गाड़ी डिवाइडर से जा टकराई। इसके बाद लोगों ने चालक को पकड़ लिया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही खैरपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में चालक ने बताया कि उसका नाम संदीप है। वह शक्ति नगर फतेहाबाद का रहने वाला है। थाना प्रभारी बलराज का कहना है कि आरोपी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें