संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जन नायक चौधरी देवीलाल विद्यापीठ में 5 मार्च को दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शिरकत करेंगे और 400 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान करेंगे। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला की याद में बनने वाले म्यूजियम का शिलान्यास करेंगे।
समारोह जेसीडी के अब्दुल कलाम सभागार में होगा। महाप्रबंधक डाॅ. जयप्रकाश ने बताया कि दीक्षांत समारोह को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में चल रही हैं। डिग्री लेने वाले विद्यार्थियों को सूचित किया जा चुका है। इनकी फाइनल रिहर्सल 4 मार्च को करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ समारोह में मुख्यातिथि होंगे। इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला की याद में बनने वाले म्यूजियम का शिलान्यास भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दीक्षांत समारोह में वर्ष 2022-23, 2023-2024 के 400 विद्यार्थियों को डिग्रियां दी जाएंगी।
:::::::::::::::::
यह रहेगी ड्रेस कोड
लड़कों के लिए सफेद कमीज व पेंट, काले जूते और सफेद जुराब।
लड़कियां के लिए सफेद सूट व साड़ी, काले सैंडल व सफेद जुराब
:::::::::::::::::
पिता-पुत्र का साथ-साथ होगा म्यूजियम
जेसीडी में पूर्व उप प्रधानमंत्री ताऊ देवीलाल का म्यूजियम बनाया गया है। अब उनकी राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ने वाले पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चोटाला का म्यूजियम बनाया जाएगा। पिता और पुत्र की राजनीति से युवाओं को रूबरू करवाएंगे। इस म्यूजियम में पूर्व मुख्यमंत्री की किताबों, जूूते, पगड़ी, चस्पा, खुंडा, कुर्सी सहित अन्य चीजें रखी जाएंगी।