फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: कृषि मशीनों का एक से 3 और 9 सितंबर को होगा भौतिक सत्यापन

Sat, 29 Aug 2026 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग वर्ष 2026-27 के दौरान सब्सिडी पर खरीदी गई कृषि मशीनों का भौतिक सत्यापन करेगा। सहायक कृषि अभियंता विजय जैन के अनुसार, यह सत्यापन 1 से 3 और 9 सितंबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। किसानों से निर्धारित तिथि व स्थान पर मशीनें प्रस्तुत करने की अपील की गई है।
सत्यापन 1 से 3 सितंबर तक अनाज मंडी ओढ़ां, अनाज मंडी श्री जीवननगर और कपास मंडी सिरसा में किया जाएगा। 1 सितंबर को रोटावेटर व लेजर लैंड लेवलर छोड़कर अन्य सभी कृषि यंत्रों का सत्यापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

2 सितंबर को केवल लेजर लैंड लेवलर और 3 सितंबर को रोटावेटर का भौतिक सत्यापन होगा। 9 सितंबर को सभी क्षेत्रों की डीएसआर मशीनों का सत्यापन किया जाएगा। निदेशालय ने निर्देश दिए हैं कि सत्यापन केवल निर्धारित तिथि पर होगा। बाद में कोई अवसर नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें